विजयदशमी पर्व पर किया शस्त्र पूजन शस्त्र - JALORE NEWS
Weapons-worshiped-on-Vijayadashami-festival |
विजयदशमी पर्व पर किया शस्त्र पूजन शस्त्र - JALORE NEWS
जालौर ( 25 अक्टूबर 2023 ) JALORE NEWS हिन्दू युवा संगठन संस्था के तत्वावधान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजय दशमी पर्व पर शस्त्र पूजन एवं महाआरती का आयोजन चामुण्डा माता मंदिर प्रांगण में हुआ।
नगर अध्यक्ष हेमेन्द्रसिंह बगेडिया ने बताया कि अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतिक विजय दशमी पर्व पर रावण दहन के पश्चात जालोर के ऐतिहासिक शक्तिपीठ चामुण्डा माता मंदिर प्रांगण में संस्था द्वारा मंहत पवन पुरी जी महाराज के साधिन्य में शस्त्र पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजन कार्यक्रम चामुण्डा माता मंदिर के मंहत पवनीपुरी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ । कार्यक्रम में बताओ मुख्य अतिथि पार्षद दिनेश महावर उपस्थित थे
कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दू युवा संगठन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने की। वहीं विशिष्ठ अतिथि के नाते संस्था महामंत्री अर्जुनसिंह पंवार,भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया,रतन सुथार,अधिवक्ता संजय बोराणा, अचलसिंह परिहार,नेनमल लकारा,रवि गहलोत उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियेां द्वारा शस्त्रों के तिलक व रोली बांधकर की गई। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी अपने शस्त्रो की पूजा अर्चना की गई।पंडित शशिकांत दवे द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ शस्त्रों की पूजा की गई। उसके पश्चात महाआरती की गई। सभी लोगो ने महाआरती कर मां चामुण्डा से देश की खुशहाली की कामना की गई।अतिथियों ने राम सीता का पूजन भी किया।अपने मन में बची बुराई रूपी रावण को मारने का संकल्प सभी को दिलाया गया।
कार्यक्रम दिनेश महावर ने सभी को संबोधित कर अपने सनातन संस्कृति में शस्त्र पूजन का महत्व बताया। वहीं युवा नेता गजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने शस्त्र पूजन क्यो करते है और उनके पिछे जो धारणा है उनके बारे में बताया। अधिवक्ता संजय बोराणा ने विजय दशमी पर्व व राम रावण का वृतान्त सुनाकर सभी को भगवान राम के आदर्श पर चलने हेतु प्रेरित किया। संस्थापक अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने हिन्दू युवा संगठन संस्था द्वारा हर वर्ष शस्त्र पूजन के कार्यक्रम के बारे में बताया गया। उन्होने हर व्यक्ति को शस्त्र पूजन करने की बात कही वहीं सभी को अपने अन्दर अधर्म रूपी राक्षक क्रोध, लोभ लाचल, बुराई आदि को मारकर मानव सेवा हेतु प्रेरणा दी गई। संस्था महामंत्री द्वारा सभी का आभार जताया।
कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी,गजेन्द्रसिंह सिसोदिया, संस्था महामंत्री अर्जुनसिंह पंवार,रतन सुथार,अचलसिंह परिहार , दिनेश महावर,संजय बोराणा, भवानीसिंह पंवार, पारस बारूपाल,महेन्द्रसिंह,श्रवण कुमार ओड,उमंग सोलंकी,दिनेश वैष्णव,अमित शर्मा, रवि गहलोत भेराराम ईश्वर सिंह सहित चामुण्डा माता गरबा मण्डल के सदस्य एवं आम लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम में भामाशाह के रूप में जालौर की समाजसेवी सुषमा गोयल द्वारा सहयोग किया गया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें