JALORE NEWS त्याग प्रधान जीवन शैली हमारी विरासत -गणिवर्य ज्ञान रत्न
![]() |
Sacrifice-oriented-lifestyle-is-our-heritage-Ganivarya-Gyan-Ratna |
JALORE NEWS त्याग प्रधान जीवन शैली हमारी विरासत -गणिवर्य ज्ञान रत्न
जालोर ( 2 अक्टूबर 2023 ) JALORE NEWS श्री नंदीश्वर द्वीप जैन तीर्थ में भंडारी परिवार की ओर से आयोजित आध्यात्मिक चातुर्मास के तहत सोमवार को धर्म सभा को संबोधित करते हुए गणिवर्य श्री ज्ञान रत्न विजय जी महाराज ने कहा कि हर परमात्मा का यह गुण होता है कि जो भी आत्मा उनके पूर्व भव से साक्षात जुड़ी होती है उनका परमात्मा अवश्य उद्धार करते हैं।
आध्यात्मिक चातुर्मास के मीडिया संयोजक हीराचंद भंडारी के मुताबिक गणिवर्य ने कहा कि दुनिया के सारे पाश्चात्य देश भोग प्रधान संस्कृति वाले हैं। उन देशों की जीवन शैली भोग में विश्वास करती है। दुनिया का एकमात्र देश भारत है ।जो त्याग प्रधान संस्कृति वाला है। जहां की संस्कृति त्याग और समर्पण को महत्व देती है। जैन धर्म के हर श्रावक श्राविका का जीवन त्यागमय होता है। त्याग और समर्पण का भाव हमारे जीवन में मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। जैन जगत में नेमिनाथ परमात्मा ने विश्व को जीव दया एवं अहिंसा का संदेश देने एवं राजुल का उद्घार करने के लिए शादी से इंकार कर दिया। नेमिनाथ परमात्मा की शादी और बारात की कहानी त्याग और अहिंसा की कहानी है। नेमिनाथ परमात्मा ने अबोल जीवों की हिंसा होती देख अपनी बारात को मोड़ दिया था।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनिराज श्री शुभ मंगल विजय जी ने कहा कि क्रोध एक भयंकर मनोविकार है। क्रोध करते समय हम अपना विवेक खो देते हैं। कोई भी हमारे समक्ष यदि क्रोध करें तो हमें शांत और गंभीर रहते हुए उसके साथ मधुर व्यवहार करना चाहिए। क्रोध का सामना क्रोध से कभी नहीं करना चाहिए। क्रोध का सामना क्षमा से अगर हो तो समाधान निकलता है।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें