यह संसार विडंबनाओं से भरा: गणिवर्य ज्ञान रत्न - JALORE NEWS
This-world-is-full-of-ironies-Ganivarya-Gyan-Ratna |
यह संसार विडंबनाओं से भरा: गणिवर्य ज्ञान रत्न - JALORE NEWS
जालोर ( 31 अक्टूबर 2023 ) JALORE NEWS श्री नंदिश्वर द्वीप जैन तीर्थ में चंपालाल भंडारी परिवार की ओर से आयोजित आध्यात्मिक चातुर्मास में मंगलवार को धर्म सभा को संबोधित करते हुए गणिवर्य श्री ज्ञान रत्न विजय जी ने कहा कि यह संसार विडंबनाओं एवं विचित्रताओं से भरा है।
चातुर्मास के मीडिया संयोजक हीराचंद भंडारी ने बताया कि गणिवर्य ने कहा कि यह संसार अपनी गति से आगे बढ़ता रहता है। इसमें सुख-दुख का चक्र चलता रहता है। संसार की इन्हीं विडंबनाओ और विचित्रताओं को देख कर संसार से वैराग्य होना स्वाभाविक है। विरति का भाव आना सहज ही है। इस संसार में अनेक महापुरुष मानव जाति के कल्याण के लिए अवतरित हुए। जिन्होंने इस संसार को सुधारने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। और हम सबके जीवन का उद्धार किया।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए मनी राष्ट्रीय आनंद मंगल विजय जी ने कहा कि सुपात्र दान का हमारे जीवन में अत्यंत महत्व है। सुपात्र दान की महत्ता का वर्णन करते हुए मुनिराज ने कहा कि श्रांत यानी विहार कर थके हुए साधु साध्वी जी जब किसी शहर या गांव में पहुंचते हैं तो उसे समय उनकी जो सेवा की जाती हैं उसका फल कई गुना होता है। इस महा सुपात्र दान की श्रेणी में गिना जाता है। अन्य किसी प्रकार के चढ़ावों एवं पुण्य के अन्य कार्यों की तुलना में वृद्ध और बीमार साधु साध्वी की सेवा अत्यंत पुण्यदायी होती है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें