JALORE NEWS राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता का खिताब जीता
![]() |
Won-the-title-of-stat-level-Wushu-competition |
JALORE NEWS राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता का खिताब जीता
जालोर ( 20 अक्टूबर 2023 ) JALORE NEWS जालौर के वुशू खिलाडियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता का खिताब जीता। दल प्रभारी प्रियंका शर्मा एवं शिवदत्त आर्य ने बताया कि 14 से 19 अक्टूबर 2023 तक अजमेर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदडा में आयोजित राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में जालौर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 17 वर्ष आयु वर्ग के छात्रा वर्ग का खिताब जीता।
इस प्रतियोगिता में जालौर के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण पदक , दो रजत पदक, एवं तीन कांस्य पदक प्राप्त कर कुल 11 पदक जालौर जिले के लिए अर्जित किये। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के महानिदेशक संजय यादव , विशिष्ट अतिथि भवन नरेंद्र सिंह , उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा स्वराज सिंह शेखावत एवं अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच सुनील धाभाई ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। शिवदत्त आर्य ने बताया कि जालौर जिले के लिए इस प्रतियोगिता के 17 वर्ष आयु में दिव्या सोनी ने 36 किलोग्राम एवं कुसुम सुथार ने 40 किलोग्राम , छवि चौधरी ने 70 किलोग्राम भार वर्ग एवं नंदिनी सिंह ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।
इसी प्रकार छात्रा वर्ग 19 वर्ष आयु वर्ग के 36 किलोग्राम भार वर्ग में इशिता चौधरी एवं 45 किलोग्राम भार वर्ग में हिमानी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार छात्र वर्ग के 17 वर्ष आयु वर्ग में तनिष्क सकारिया ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया तथा अभिमन्यु सिंह तथा केशव शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
छात्र 19 वर्ष आयु वर्ग में उज्जवल सिंह ने 40 किलोग्राम भार वर्ग में तथा विनोद कुमार ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर टीम को प्रशिक्षित करने वाले रेखा सैनी , वुशू कोच प्रीतम सिंह राठौड़ , वुशू कोच देवेश आर्य , निर्णायक मंडल के सदस्य रतन सिंह मंडलावत, उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें