राष्ट्र निर्माण की कमान जब जनता-जनार्दन ने संभाली है तो देश में विकास हुआ है-नरेंद्र मोदी JALORE NEWS
![]() |
BJP-Municipal-Board-workers-listened-to-Mann-Ki-Baat |
भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात - BJP Municipal Board workers listened to Mann Ki Baat
जालोर ( 26 नवम्बर 2023 ) JALORE NEWS भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल जालौर जिला मुख्यालय पर भाजपा विधानसभा कार्यालय में मन की बात का लाइव प्रसारण किया गया।
नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा प्रसारित मन की बात का लाइव प्रसारण भाजपा कार्यालय में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते भाजपा विधायक प्रत्याशी जोगेश्वर गर्ग उपस्थित थे।वही अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने की।विशिष्ठ अतिथि के नाते महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ. मंजू मेघवाल, जिला कार्यालय मंत्री डिम्पलसिंह, विधानसभा प्रभारी देवाराम चौधरी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में भाजपा नगर उपाध्यक्ष रवि सोलंकी, अशोक गुर्जर,महामंत्री दिनेश महावर,रतन सुथार,सोशल मीडिया संभाग सह संयोजक चन्द्रकान्त सुंदेशा,भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट,नगर मंत्री गीता बारोट,ममता माली,सुरेश सुंदेशा,शंकर भादरु,ओम प्रकाश अग्रवाल,पार्षद हीराराम देवासी,दिनेश बारोट,भगीरथ गर्ग,भंवरसिंह,रमेश माली,प्रकाश खत्री,ललित माली,यसनाथ सहित कहि जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मन की बात में मोदी ने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार, ‘मन की बात’ में आपका स्वागत है।लेकिन आज 26 नवंबर हम कभी भी भूल नहीं सकते हैं।आज के ही दिन देश पर सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ था।आतंकियों ने, मुंबई को, पूरे देश को, थर्रा कर रख दिया था। लेकिन ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे और अब पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं। मुंबई हमले में अपना जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूँ। इस हमले में हमारे जो जांबांज वीरगति को प्राप्त हुए, देश आज उन्हें याद कर रहा है।देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं।मोदी जी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की कमान जब जनता-जनार्दन ने संभाली है तो देश में विकास हुआ है।‘स्वच्छ भारत अभियान’ की सफलता ही उसकी प्रेरणा बन रही है।लोगों में वोकल फॉर लोकल को लेकर उत्साह है।देश की संस्कृति ग्लोबल हो रही है।मोदी जी ने कहा कि विदेश में जाकर शादी करने से पीड़ा होती है।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें