मां के हाथ का बना भोजन अनमोल उपहार: गणिवर्य - JALORE NEWS
![]() |
Food-prepared-by-mother-is-a-priceless-gift-Ganivarya |
मां के हाथ का बना भोजन अनमोल उपहार: गणिवर्य - JALORE NEWS
जालोर ( 2 नवम्बर 2023 ) JALORE NEWS श्री नंदीश्वर द्वीप जैन तीर्थ में भंडारी परिवार की ओर से आयोजित आध्यात्मिक चातुर्मास के तहत गुरुवार को आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए गणिवर्य श्री ज्ञान रत्न विजय जी ने कहा कि मां के हाथ का बना भोजन पावन भावों के कारण अनमोल होता है।
चातुर्मास के मीडिया संयोजक हीराचंद भंडारी के मुताबिक गणिवर्य ने कहा कि हम जो भोजन खाते हैं। हमारा मन वैसा ही हो जाता है। भोजन बनाने वाले के मनोभावों का भोजन पर गहरा असर होता है। भोजन बनाने वाले के मन में जैसे पावन भाव होंगे,खाने वाले के मन में वैसे ही भाव पैदा होंगे। इसलिए मां के हाथों बना हुआ भोजन सात्विक और पावन होता है। एक मां अपनी संतान के लिए शुभ और मंगल भाव रखती है। आजकल कामकाजी महिलाओं के पास समय नहीं होता। इसलिए उनके घर कामवाली ही भोजन पकाती है। आज के समय में मां के हाथों का भोजन संतान के लिए लगभग दुर्लभ हो गया है।हर मां का यह कर्त्तव्य होता है कि वह अपनी संतान को अपने हाथ का बना भोजन कराएं
धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनिराज श्री आनंद मंगल विजय जी ने कहा कि हमें दान का महत्व स्वीकार करना चाहिए। सुपात्रदान करते हुए अपने जीवन का कल्याण करना चाहिए।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें