मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था के लिए विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त - JALORE NEWS
![]() |
Special-executive-magistrate-appointed-for-law-and-order-during-vote-counting |
मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था के लिए विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त - JALORE NEWS
जालोर ( 1 दिसम्बर 2023 ) JALORE NEWS जिला मजिस्ट्रेट निशान्त जैन ने आदेश जारी कर विधानसभा आम चुनाव-2023 की मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए 5 अधिकारियों को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि विधि एवं विधिक कार्य विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा जारी अधिसूचना के तहत जालोर जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले में कार्यरत/पदस्थापित अधिकारियों को दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अधीन विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट की समस्त शक्तियाँ प्रदान की गई है। जिसके अनुसरण में विधानसभा आम चुनाव-2023 की मतगणना 3 दिसम्बर को प्रातः 6 बजे से मतगणना समाप्ति तक कानून व्यवस्था प्रबन्धनार्थ 5 अधिकारियों को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि जारी आदेश के तहत मतगणना परिसर के 100 मीटर दायरे में स्थित ‘‘पेडेस्ट्रियन जोन’’ के लिए जिला परिवहन अधिकारी छगनलाल मालवीय व पंचायत समिति भीनमाल के विकास अधिकारी मूलन्द्र सिंह राठौड़, द्वितीय सुरक्षा घेरे ‘‘आउटर कॉरिडोर’’ के लिए नगरपालिका भीनमाल के अधिशासी अधिकारी प्रकाश डूडी व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ललित मेवाड़ा तथा मतगणना परिसर ‘‘इनर जोन’’ के लिए उप पंजीयक जालोर श्रीमती ममता लहुआ को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि नियुक्त विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट 3 दिसम्बर को मतगणना के दौरान अपने-अपने कार्य स्थल पर पुलिस विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपने दायित्वों का भली-भांति निर्वहन करेंगे तथा वस्तुस्थिति से समय-समय पर जिला मजिस्ट्रेट व मतगणना के प्रभारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को अवगत करवाते रहेंगे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें