Jalore News
राज्य स्तरीय कला उत्सव में यश ने जीता रजत पदक - JALORE NEWS
Yash-won-silver-medal-in-state-level-art-festival |
राज्य स्तरीय कला उत्सव में यश ने जीता रजत पदक - JALORE NEWS
जालोर ( 9 दिसंबर 2023 ) JALORE NEWS राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के तत्वावधान में लेफ्टिनेंट अभय पारीक रा बा उ मा वि गांधीनगर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव में जालोर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए रा उ मा वि जालोर के छात्र यश गहलोत ने रजत पदक जीता । शिक्षक प्रियंका शर्मा और तौसीद अली के नेतृत्व में जिले के छात्र एवं छात्रा दल ने राज्य स्तरीय कला उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।
रा उ मा वि जालोर के छात्र यश गहलोत द्वारा रजत पदक जीतने पर विद्यालय के प्राचार्य चैनकरण सिंह करणोत तथा स्टाफ सदस्यों द्वारा छात्र का अभिनंदन कर प्रसन्नता व्यक्त की गयी ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
Via
Jalore News
एक टिप्पणी भेजें