जालोर महोत्सव 2024 सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल नृत्य सब जूनियर एवं एकल नृत्य सीनियर के ऑडिशन हुए संपन्न -JALORE NEWS
![]() |
Auditions-for-solo-dance-sub-junior-and-solo-dance-senior-concluded-in-Jalore-Mahotsav-2024-cultural-program. |
जालोर महोत्सव 2024 सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल नृत्य सब जूनियर एवं एकल नृत्य सीनियर के ऑडिशन हुए संपन्न -JALORE NEWS
जालोर ( 3 फरवरी 2024 ) JALORE NEWS आज दिनाँक 03/02/2024 जालोर महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के ऑडिशन में द्वितीय दिवस कार्यकर्ताओं तथा पार्टिसिपेट करने वाले बालक ओर बालिका में बहुत उत्साह रहा जालोर महोत्सव JALORE MAHOTSAVA 2024 के ऑडिशन में बच्चों के साथ साथ उनके माता-पिता में भी उत्साह रहा बहुत ही अच्छी तरह से आज के नृत्य और गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ प्रतियोगिता में "एकल नृत्य सब जूनियर ( 7 वर्ष तक ), एकल नृत्य सिनियर (14 वर्ष से अधिक)" के ऑडिशन राजेंद्र नगर विद्यालय में सम्पन्न हुए। इसमें लगभग 30 बच्चों ने एकल नृत्य सब जूनियर में, 130 बच्चों ने एकल नृत्य सिनियर में भाग लिया।
महोत्सव की कोर कमिटी द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगिता का निरीक्षण कर समस्त कार्यक्रम के कार्यभार को लेकर आयोजक समिति सदस्यों से बात कर उन्हें दिशा निर्देश दिए गए।
कल दिनाँक 04/02/2024 को "समूह नृत्य (कोई आयु सीमा नही), मिस्टर जालोर एवं मिस जालोर के ऑडिशन होंगें।
दिनाँक 06/02/2024 को चयनित प्रतिभागियों की सूची ऑडिशन स्थल रा.उ.प्रा.वि. राजेंद्र नगर, जालोर एवं जन-संपर्क अधिकारी कार्यालय से सांय 05:00 बजे तक लगाई जायेगी।
प्रतियोगिता का आवेदन पत्र जालोर महोत्सव JALORE MAHOTSAVA 2024 की वेबसाइट https://www.jaloremahotsav.com और https://www.instagram.com/reel/C24vlHWtvOt/?igsh=aG9wYmF0NGhja2E2 पर भी उपलब्ध है।
प्रत्येक दिवस ऑडीशन राजेंद्र नगर विद्यालय में तथा समय प्रातः 10:00 से 04:00 बजे तक रहेगा।
ऑडीशन में जिला कोर कमिटी से नारायण लाल जी भट्ट, पन्नालाल जी सोलंकी, कानाराम जी परमार, समिति समन्वयक रतन सुथार, रवि सोलंकी, दिलीप भट्ट, सुषमा चतुर्वेदी, महेश भट्ट, आयोजक समिति से नरपत जी आर्य, नूर मौहम्मद जी, निशा M मेडम, दमयंती मेडम, अनिशा सिलावट, नवाब सिलावट, विनीत ओझा, पुष्पा सेन, संतोष परिहार, खेल विभाग से राजेंद्र जी गुर्जर, डिजिटल मीडिया प्रभारी नितेश भटनागर सहित महोत्सव के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें