युवा चौपाल/ यूथ कनेक्ट अभियान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन - JALORE NEWS
![]() |
Yuva-Morcha-will-contact-25000-youth-through-Yuva-Chaupal |
युवा चौपाल के माध्यम से युवा मोर्चा 25000 युवाओं से करेगा संपर्क - Yuva Morcha will contact 25000 youth through Yuva Chaupal
जालोर ( 29 फरवरी 2024 ) JALORE NEWS भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची गुर्जर के निर्देशानुसार युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक जिले में मंडल स्तर पर युवा चौपाल/ यूथ कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है जिसके तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जालौर द्वारा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में एवं अभियान प्रभारी विजय लखारा की मुख्य अध्यक्षता, भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़ एवं नगर मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी, जिला महामंत्री प्रकाश जांगु, संभाग सह प्रभारी सोशल मीडिया विभाग चन्द्रकान्त सुन्देशा के विशिष्ट आतिथ्य में भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जालौर नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप भट्ट ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत युवा चौपाल युवा/ कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा जालौर द्वारा किया जाएगा इसके सफल क्रियान्वयन हेतु कल दोपहर को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला पदाधिकारी सहित मंडल अध्यक्ष एवं अभियान के मंडल प्रभारी संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित हुए।।
अभियान जिला प्रभारी विजय लखारा ने बताया कि युवा चौपाल/यूथ कनेक्ट अभियान के जरिए युवाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य है। इसके लिए भाजपा युवा मोर्चा की ओर से अभियान शुरू किया जा रहा है जो कि 01 मार्च से 5 मार्च तक चलेगा. इस अभियान के जरिए बूथ स्तर पर युवा चौपाल होगी, जिसमें केंद्र सरकार की योजनाओं के जरिए युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर काम होगा।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के सभी मंडलों पर 10-10 युवा चौपालों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवा मोर्चा द्वारा 25000 युवाओं से करेगा संपक किया जायेगा। मोदी सरकार की योजनाओं पर युवाओं से चर्चा कर मिशन 400 सफल बनाने के लिए युवाओं के सुझाव लिए जाएंगे और नमों एप डाऊनलोड कराए जाएंगे। युवा चौपाल में 18 से 35 वर्ष के युवाओं को मोदी सरकार की उपलब्धियों की अवगत कराया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरे प्रदेश के सभी शक्ति केन्द्र, पंचायत एवं वार्ड में युवा चौपाल कर 11 लाख युवाओं के बीच पहुंचने का लक्ष्य लिया है. 28 फरवरी से शुरू हो रहा अभियान 5 मार्च तक चलेगा. इस अभियान में 11 हजार से अधिक चौपाल करके चुनावी घोषणा पत्र के लिए युवाओं का सुझाव भी लेना है।
जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़ ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों, सिद्धांतों और मोदी सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों को बताते हुए पार्टी में शामिल कराना है. साथ ही युवा चौपाल के माध्यम से नव मतदाताओं और युवाओं को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीति एवं योजनाओं को बताते हुए पार्टी में अधिक से अधिक संख्या में जोड़ना है।
नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश सोलंकी ने कहा कि युवा चौपाल के माध्यम से नव मतदाताओं एवं युवाओं को मोदी जी के जनकल्याणकारी नीति एवं योजनाओं को बताते हुए पार्टी में अधिक से अधिक संख्या में जोड़ना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी शक्तिकेन्द्र, पंचायत एवं वार्ड के लोगो के बीच पहुंचेगी एवं चुनावी घोषणापत्र के लिए युवाओ का सुझाव भी लेना है। कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों सिद्धान्तों एवं मोदी सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों को बताते हुए पार्टी में शामिल करवाना है।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष किशनाराम प्रजापत, जिला मंत्री सुरेश वैष्णव, विकास सोलंकी, जिला कोषाध्यक्ष हेमेन्द्रसिंह बगेड़िया, भाजपा नगर महामंत्री रतन सुथार , मण्डल अध्यक्ष थानाराम चौधरी बागोडा़, गजराजसिंह राठौड़ रामसीन, चन्दनसिंह सोलंकी भीनमाल, खुमानसिंह राठौड़ जुजाणी, थाना राम चौधरी बागोड़ा , वचनाराम देवासी आहोर, समंदर सिंह भाद्राजून, महामंत्री हिन्दुराम गर्ग, धीरा राम चौधरी विक्रम जैन , राजवीरसिंह, भानुप्रताप सिंह, चैन सिंह राजपुरोहित , नारायणसिंह मोरसीम, छैल सिंह भंवरलाल नया मोरसीम, नरपत देवासी, धीरज कुमार सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
एक टिप्पणी भेजें