सांचौर नगर एवं अरणाय मंडल पदाधिकारियों और मोर्चा मंडल अध्यक्षों की हुई नियुक्ति - SANCHORE NEWS
![]() |
BJP-s-divisional-executive-expanded |
भाजपा की मंडल कार्यकारिणी का हुआ विस्तार - BJP's divisional executive expanded
सांचौर ( 10 मार्च 2024 ) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, जालोर जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार एवं जालोर सिरोही सांसद देवजी एम. पटेल की सहमती से सांचौर नगर मंडल अध्यक्ष शंभुसिंह राव एवं अरणाय मंडल अध्यक्ष रतन देवासी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया।
सांचौर नगर में मंडल उपाध्यक्ष हेतु लक्ष्मीचंद जीनगर, सांवलाराम देवासी, नरसीराम चौधरी, नरेश कुमार पुरोहित, नरसीराम भील, मंजू बोथरा मंडल महामंत्री हेतु मांगीलाल दर्जी, सीए सोहनलाल खत्री, विक्रम ग्वारिया एवं मंडल मंत्री हेतु किशोर त्रिवेदी, चेनाराम सुथार, गंगाराम प्रजापत, शांतिलाल मेघवाल, भीखाराम बिश्नोई, कांकूदेवी चौधरी को नियुक्त किया गया एवं मंडल कोषाध्यक्ष घेवरचंद सोनी, मंडल सोशल मिडिया हेतु तिलोक रावल, मिडिया संयोजक हेतु दिनेश राठी एवं आईटी हेतु विष्णू जीनगर की नियुक्ति की गई।
मोर्चा मंडल अध्यक्षों हेतु किसान मोर्चा से अमराराम जाट, युवा मोर्चा से भरत जीनगर, महिला मोर्चा से शर्मिला शर्मा, ओबीसी मोर्चा से हंजारीराम प्रजापत, एससी मोर्चा से मोडाराम बुनकर, एसटी मोर्चा से छोगाराम भील, अल्पसंख्यक मोर्चा से रहिम खां को नियुक्त किया गया।
अरणाय मंडल में मंडल उपाध्यक्ष हेतु गणेशाराम चौधरी, ठाकराराम बिश्नोई, खारा, छत्तरसिंह राजपूत, हरियाली, दलपतसिंह चौरा, आंबाराम प्रजापत मंडल महामंत्री हेतु बाबूसिंह खेड़ा, रावताराम खत्री, बलवंत मेघवाल हरियाली एवं मंडल मंत्री हेतु छत्तरसिंह राजपूत, जैलातरा, हड़मत मोदी, जगदीश माली, जेठाराम देवासी, नगसिंह लियादरा, श्रीमती केलीदेवी मेघवाल को नियुक्त किया गया एवं मंडल प्रवक्ता हेतु पप्पूसिंह बिजरोल, मंडल सोशल मिडिया हेतु गजेन्द्र मोदी एवं आईटी हेतु हरिराम चौधरी की नियुक्ति की गई।
मोर्चा मंडल अध्यक्षों हेतु किसान मोर्चा से रूडाराम माली, युवा मोर्चा से दीपेन्द्रसिंह, महिला मोर्चा से देसुदेवी गोस्वामी, ओबीसी मोर्चा से देवाराम चौधरी, एससी मोर्चा से अणदाराम मेघवाल, एसटी मोर्चा से प्रकाश भील, अल्पसंख्यक मोर्चा से गनी मोहम्मद को नियुक्त किया गया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें