लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कमेटी की बैठक कल 23 मार्च को- JALORE NEWS
CongressCommittee-meeting-tomorrow-on-23rd-March-to-prepare-for-Lok-Sabha-elections |
लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कमेटी की बैठक कल 23 मार्च को- JALORE NEWS
जालोर ( 22 मार्च 2024 ) JALORE NEWS लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों एवम जनप्रतिनिधियों का संवाद कार्यक्रम दिनांक 23 मार्च,2024 को दोपहर 2.00 बजे चामुंडा गार्डन सामतीपुरा रोड जालोर में रखा गया है।
यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल ने बताया कि संवाद कार्यक्रम को विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सम्बोधित करेंगे।
बैठक में एआईसीसी द्वारा नियुक्त लोकसभा समन्वयक हेम सिंह शेखावत, लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत, भीनमाल विधायक डॉ समरजीत सिंह राठौड़, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, जालोर कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल,पूर्व विधायकगण, बोर्ड एवम आयोग के पूर्व अध्यक्षगण, प्रदेश पदाधिकारीगण, एआईसीसी एवम पीसीसी सदस्यगण,जिला कार्यकारिणी पदाधिकारीगण,ब्लॉक एवम नगराध्यक्षगण,समस्त मंडल अध्यक्षगण,पूर्व जिलाध्यक्षगण,पूर्व जिला प्रमुखगण,प्रधान एवम नगरपालिका अध्यक्षगण, नेता प्रतिपक्षगण,जिला परिषद सदस्यगण,अग्रिम संगठन एवम प्रकोष्ठ युवा कांग्रेस, सेवादल,महिला कांग्रेस,एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्षगण उपस्थित रहेंगे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें