अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक दिन पूर्व बड़े हर्ष व उल्लास से मनाया - RANIWARA NEWS
International-Women-s-Day-was-celebrated-with-great-joy-and-enthusiasm-a-day-earlier. |
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक दिन पूर्व बड़े हर्ष व उल्लास से मनाया - RANIWARA NEWS
रानीवाड़ा ( 7 मार्च 2024 ) आज स्थानीय महाविद्यालय श्री रघुनाथ बिश्नोई मेमोरियल पीजी कॉलेज, रानीवाड़ा में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक दिन पूर्व बड़े हर्ष व उल्लास से मनाया गया।
महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. मंछाराम सोलंकी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण को बढावा देते हुए शैक्षणिक व सह शैक्षणिक कार्य छात्राओं द्वारा निर्वहन किया गया।
महाविद्यालय सचिव डॉ. भागीरथ बिश्नोई ने प्रात ही विद्यार्थी भागवंती कंवर को प्राचार्या, ललिता कुमारी को उप प्राचार्या, रमीला कुमारी को बी. एड़. विभागाध्यक्षा, प्रेरणा जोशी को विज्ञान विभागाध्यक्षा की भूमिका सौपी गई। आचार्या ममता पंचाल ने महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का नेतृत्व किया तथा महाविद्यालय प्रशासन द्वारा उनका साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इसी क्रम में छात्राओं को ही व्याख्यान की भी जिम्मेदारी सौंपी गई।
भूगोल विषय के लिए विमला कुमारी, हिन्दी विषय का शिक्षण कार्य सुमन कंवर ने, राजनीति विज्ञान का शिक्षण नयना कुमारी ने, गणित विभाग नेहा सेन ने, प्राणिविज्ञान प्रियंका कुमारी ने तथा वनस्पति विज्ञान की कृष्णा कुमारी ने किया। बी.एड़. विभाग में वर्षा राठौड़, खुश्बु विश्नोई ने व्याख्यान दिया। आई.टी. विभाग फैन्सी कुमारी एवं पुस्तकालयाध्यक्षा का कार्य सोनल जोशी ने सम्भाला।
कार्यशाला के अंत में संगोष्ठी का आयोजन डॉ. भागीरथ बिश्नोई के सानिध्य में किया गया जिसमें सर्वप्रथम सभी छात्र-छात्राओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के विषय में जानकारी दी गई तत्पश्चात सभी छात्राओं ने महाविद्यालय के विभिन्न पदों पर कार्य करने के अपने अनुभव साझा किये। साथ ही छात्राओं ने महिलाओं के राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय योगदान, शौर्य, बलिदान, त्याग व साहस पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर आचार्य विश्राम मीणा, गणपतराम वाघेला, अशोक महान, सतीश कुमार, विक्रम कुमार, मुश्ताक खान सोर्या, नेनाराम, भंवराराम, रामसहाय मीणा, सुरेश कुमार, प्रकाश कुमार, जसपाल राणा, महेन्द्र गिरी, हितेश कुमार सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें