बलिदान दिवस पर भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के चरणों में किए पुष्प अर्पित - JALORE NEWS
![]() |
On-Martyrdom-Day-flowers-were-offered-at-the-feet-of-Bhagat-Singh-Rajguru-and-Sukhdev |
बलिदान दिवस पर भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के चरणों में किए पुष्प अर्पित - JALORE NEWS
जालोर ( 23 मार्च 2024 ) JALORE NEWS हिंदू युवा संगठन संस्थान की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जालौर जिला मुख्यालय पर बलिदान दिवस पर शहीद ए आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई।
नगर अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह बगेड़िया ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी संस्था महामंत्री अर्जुन सिंह पवार कार्यकारिणी सदस्य अमन देवेंद्र मेहता अचल सिंह परिहार दिनेश बारोट ममता माली सुशीला सेन रेखा देवड़ा हीराराम देवासी योगेश खत्री महेंद्र प्रजापत सहित कहीं सदस्यगण उपस्थित थे।
संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने शाहिद आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वीर शहीदों ने अपना जीवन राष्ट्र प्रेम के लिए कुर्बान कर दिया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें