Jalore News
जब महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल था, उस दौर में सावित्रीबाई ने शिक्षा ली - डॉ. मंज़िल - JALORE NEWS
![]() |
Savitribai-took-education-at-a-time-when-it-was-difficult-for-women-to-go-out-of-the-house. |
जब महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल था, उस दौर में सावित्रीबाई ने शिक्षा ली - डॉ. मंज़िल - JALORE NEWS
जालोर ( 10 मार्च 2024 ) सावित्री बाई फुले जी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम आज राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास में आयोजित किया गया जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ मंजु जी मेघवाल ने सावित्री बाई फुले जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावित्री बाई फुले को भारत की पहली महिला शिक्षिका होने का श्रेय जाता है। उन्होंने यह उपलब्धि तब हासिल की जब महिलाओं का शिक्षा ग्रहण करना तो दूर की बात थी, उनका घर से निकलना भी मुमकिन नहीं था।
सावित्री बाई फुले भारत की ऐसी पहली महिला शिक्षिका थी, जिन्हें दलित लड़कियों को पढ़ाने पर लोगों द्वारा पत्थर फेंके गए पत्थर और कीचड़ का सामना करना पड़ा। मगर उन्होंने हर मुश्किल का डटकर मुकाबला सामना किया।
एडवोकेट भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी ने छात्राओं को सावित्रीबाई फुले जी के संस्कारों को ग्रहण करने की बात की ओर बताया कि महिला अधिकार के लिए संघर्ष करके सावित्री बाई ने जहां विधवाओं के लिए एक केन्द्र की स्थापना की वहीं उनके पुनर्विवाह को लेकर भी प्रोत्साहित किया।
इसी तरह एडवोकेट नगर महामंत्री दिनेश महावर ने बताया कि सावित्री बाई फुले जी वो महिला थी जिसमें ज्योतिराव फुले दोनों ने पुणे में प्लेग रोग फेल चुका था लोग इस बिमारी से डर रहे थे और सावित्री बाई फुले मरीजों की सेवा में जुट गई इसी दौरान उन्हें प्लेग रोग हो गया और 1897 में उनकी मृत्यु हो गई। वहीं अर्जुन सिंह बताया कि सावित्री बाई फुले जी जब स्कूल जाती थी तो तब लोगों द्वारा उन पर पत्थर फेंके गए फिर भी उस समस्या का मुकाबला सामना किया।ऐसी महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले थी।
छात्रावास की संचालिका उर्मिला दर्जी ने पधारें हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद आभार प्रकट किया और छात्राओ को सावित्रीबाई फुले जी के पद चिन्हों पर चल कर हमें भी आगे बढ़ने की बात रखी। इस अवसर पर मानसिंह सिसोदिया,राम प्रकाश खब्बानी, भागीरथ गर्ग,निरमा बोस,भावना, उर्मिला, गुड्डी, सहित अन्य छात्राएं उपस्थित रहीं।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
Via
Jalore News
एक टिप्पणी भेजें