हरिराम बने राजस्थान कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व जीतेन्द्र सिंह सांखला बने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य - JALORE NEWS
![]() |
Hariram-became-the-state-vice-president-of-Rajasthan-Wrestling-Association-and-Jitendra-Singh-Sankhla-became-the-state-executive-member. |
हरिराम बने राजस्थान कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व जीतेन्द्र सिंह सांखला बने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य - JALORE NEWS
जालोर ( 10 मार्च 2024 ) JALORE NEWS कोटा में होटल क्लार्क प्रीमियर में आयोजित हुए राजस्थान कुश्ती संघ ओलिंपिक स्टाइल के चुनाव में जालोर के ज़िला कुश्ती संघ के सचिव हरिराम बिश्नोई राजस्थान कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए वही जालोर जिला कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह साँखला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए ।
ज़िला ओलंपिक संघ के सचिव भागीरथ गर्ग ने बताया कि रविवार को कोटा में होटल क्लार्क प्रीमियर में कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष आई के दत्ता ,चुनाव अधिकारी नवनीत महर्षि पूर्व उप पुलिस अधीक्षक, राजस्थान राज्य ओलंपिक संघ के पर्यवेशक सीपी जोशी ,ओलंपिक संघ के प्रदेश महासचिव अरुण सारस्वत व प्रदेश सयुंक्त सचिव लालसिंह साँखला के निर्देशन में कुश्ती संघ के प्रदेश के चुनाव संपन्न हुए ।
जिसमें जालोर कुश्ती संघ के सचिव हरिराम बिश्नोई कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने एवं जालोर के जीतेन्द्र सिंह साँखला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए ।बिश्नोई एवं साँखला के प्रदेश उपाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य बनने पर शकील परवेज़ संरक्षक ओलम्पिक संघ प्रभुदान राव सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी बास्केट बॉल संघ के सचिव मुनसिंह सिंह राठौड़ , योगासंघ के सचिव अर्जुन सिंह सिन्धल , वेटलिफ़्टिंग संघ के अध्यक्ष प्रकाश विसनोई , कबड्डी संघ के सचिव अशोक चौधरी , हॉकीसंघ के सचिव मदनसिंह राठौड़ , जूडो संघ के ओमप्रकाश परमार ,किक बाक्सिंग संघ शेलेश लोधी,मिस्रीमल सुथर ,मुनिराज सिंह ,विकास जावा , राहुल परमार ,रघुवीर सिंह , अरमान ख़ान हितेश सोलंकी सहित खेलप्रेमियों ने बधाई प्रेधित कर ख़ुशी ज़ाहिर की
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें