नारी शक्ति फिटनेस दौड़ में विमला प्रथम स्थान पर रही - SANCHORE NEWS
![]() |
Vimala-stood-first-in-Nari-Shakti-fitness-race |
नारी शक्ति फिटनेस दौड़ में विमला प्रथम स्थान पर रही - SANCHORE NEWS
सांचौर ( 13 मार्च 2024 ) SANCHORE NEWS पमाना सांचौर ब्लॉक के समीप ग्राम पंचायत पमाना में नेहरू युवा केंद्र ने महिलाओं में निवेश करे देश की प्रगति में तेजी लाए थीम पर विकसित भारत अभियान के तहत नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन किया गया।
नेहरू युवा केंद्र के सांचौर ब्लॉक के एनवाईवीसी दिनेश कुमार पंचाल ने बताया कि विकसित राष्ट्र बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण का अहम योगदान हैं।
जब महिला खुद पढ़ी लिखी होगी तो अपने बच्चो परिवार और देश का नेतृत्व करने में सहयोग करेगी।
महिलाओं में आत्म देखभाल फिटनेस की आवश्यकता के लिए 500मीटर की नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया।दौड़ के समय मेरा युवा भारत पोर्टल पर बालिकाओं का रजिस्ट्रेशन करवाया गया ।
फिटनेस रन में प्रथम स्थान पर विमला पंचाल द्वितीय स्थान पर पूजा विश्नोई और तृतीय स्थान सरोज ने प्राप्त किया ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें