मुकेश चौहान बने भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ के जोनल सचिव - BHINMAL NEWS
![]() |
Mukesh-Chauhan-becomes-zonal-secretary-of-State-Bank-of-India-Employees-Union |
मुकेश चौहान बने भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ के जोनल सचिव - BHINMAL NEWS
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
भीनमाल ( 10 मार्च 2024 ) BHINMAL NEWS भारतीय स्टेट बैंक की वर्कमैन यूनियन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन जयपुर सर्किल के चुनाव राम मंदिर, राजा पार्क जयपुर में संपन्न हुए I
संगठन के चयनीत वाईस-प्रेसिडेंट भवानीसिंह सोलंकी के अनुसार चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए एवं सभी डेलीगेट्स ने निर्विरोध पदाधिकारियों का चयन कर एक इतिहास रचा I इस महत्वपूर्ण चुनाव में जोधपुर आँचल से उप महा सचिव पी. के. व्यास, सहायक महा सचिव सुभाष चौधरी, राजेंद्र कच्छवाहा, सम्पतसिंह गहलोत, क्षेत्रीय सचिव नेमीचंद गहलोत जोधपुर सिटी क्षेत्र, गुलाबचंद चांगरा जोधपुर दक्षिण, हरिमोहन चारण पाली क्षेत्र, मुकेश सांखला जैसलमेर क्षेत्र, अरुण चौधरी बाड़मेर क्षेत्र, मुकेश चौहान जालोर क्षेत्र एवं जोनल सचिव, सर्किल डेलीगेट्स, संगठन सचिव पदाधिकारियों का चयन किया गया I कर्मचारी संघ सेवा जोधपुर के उपमहासचिव देवेन्द्र घारू द्वारा सदस्यों को संगठनात्मक शक्ति का धन्यवाद दिया गया I
जोधपुर आंचल के उप महा सचिव पी के व्यास एवं सभी पदाधिकारियों ने समस्त कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया । उन्होंने विश्वास दिलाया की हमें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे निष्ठा पूर्वक पूरी की जायेगी I
कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना हमारी पहली प्राथमिकता है I हमारा संगठन ही हमारी शक्ति है, जो हमें संस्था के साथ रहने की और अन्याय के विरुद्ध लड़ने की शिक्षा देता है I
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें