हरियाणा से लौटी स्थानीय पुलिस टीम का खुलासा, 9आरोपी गिरफ्तार एवं शेष 11 आरोपी नामजद - SANCHORE NEWS
All-accused-in-Laxman-Devasi-murder-case-tased-out-three-unknown-shooters-named-whole-case-exposed |
लक्षमण देवासी हत्याकाण्ड में सभी आरोपी टेस आउट तीन अज्ञात शूटर्स नामजद पूरे मामले का पर्दाफाश - All accused in Laxman Devasi murder case tased out, three unknown shooters named, whole case exposed
सांचौर ( 9 मार्च 2024 ) SANCHORE NEWS : श्री हरीशंकर, पुलिस अधीक्षक सांचोर ने बताया कि दिनांक 07.08.2023 को कस्बा सांचोर में लक्षमण देवासी पुत्र वीरमाराम देवासी निवासी नागोलड़ी की स्कार्पियो गाड़ी को अज्ञात आरोपीगण द्वारा पिछा कर गाड़ी रूकवाकर बदमाशों द्वारा लक्षमण देवासी पर अंधाधुंध फायरिंग कर लक्षमण देवासी की हत्या कर दी गई।
उक्त घटना का मृतक के भाई तेजाराम की रिपोर्ट पर मुकदमा 424 दिनांक 8.8.2023 धारा 302, 120बी, 34 भादंसं व आर्मस एक्ट पुलिस थाना सांचोर में दर्ज कर मामले की तपतीश श्री मांगीलाल राठोड़ पुलिस उप अधीक्षक सांचोर को सौपी गई। इस मामले में पूर्व में 9 आरोपीगण को गिरपतार कर उनके विरूध आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया गया। तथा तीन अज्ञात शूटर्स एवं अन्य के विरूध अनुसंधान धारा 173(8) सीआरपीसी के तहत लम्बित रखा गया था।
पूरे मामले में श्री हरी शंकर पुलिस अधीक्षक सांचोर के निर्देशन में मृतक लक्षमण देवासी पर गोलियां चलाने वाले तीन अज्ञात शूटर्स को नामजद करने बाबत पुलिस टीमों का गठन कर जांच पड़ताल कर श्री मांगीलाल राठोड़ वृताधिकारी सांचोर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम हरियाणा भेजी गई, जिनके द्वारा तीनों अज्ञात शूटर्स को नामजद कर लिया गया है।
पूर्व में गिरफ्तार मुलजिमान प्रकाश गोदारा, मुकेश कुमार खीचड़, विष्णु खुडाला, षड्यन्त्र कमलेशकुमार, तगसिंह एवं इनके साथियों द्वारा सुनियोजित ड्यन्त्र के तहत लक्षण देवासी को मारने के लिऐ शूटर्स उपलब्ध करवाने का जिम्मा आरोपी विष्णु खुडाला को सौपा गया।
जिसके द्वारा मृतक लक्षमण देवासी की हत्या करवाने के लिऐ शूटर्स उपलब्ध करवाने बाबत सालिक पुत्र साजिद मुसलमान निवासी रायपुर बेहात, जिला सहारनपुर, उतर प्रदेश को फिरोती दी, जिस सालिक द्वारा अपने गेंग के बदमाशों 1-साहिल अल्वी पुत्र सलीम निवासी सुधीन चक्की वाली गली हमीदा थाना शहर यमुना नगर जिला यमुना नगर एवं 2-नवीन पुत्र राजकुमार निवासी बी-9/1137 विष्णु नगर जगाधारी जिला यमुना नगर, 3- राजन मेहरा पुत्र महेन्द्रसिंह प्रजापति निवासी मेहरा पुलिस थाना लाडवां जिला कुरूक्षेत्र हरियाणा को हथियार सहित विष्णु के साथ भेजा गया था।
जिनके द्वारा मृतक लक्षमण देवासी पर गोलियां चलाकर उसकी हत्या को अंजाम दिया गया। मुलजिमान द्वारा मृतक की हत्या में प्रयुक्त सफेद रंग की फोरच्युनर गाड़ी घटना के बाद स्थानीय ढाणी के पास खड़ी गई जो दिनांक 6.10.2023 को पुलिस थाना पालड़ी एम जिला सिरोही में धारा 102 सीआरपीसी में जब्त हुई है एवं बाद वारदात मुलजिमानो द्वारा भागने में काम ली गयी स्वीफ्ट कार थाना गुडामालानी जब्त है, जो आईदा इस प्रकरण में जब्त की जायेगी।
प्रकरण की घटना को अंजाम देने में नामजद तीनों शूटर्स में से एक राजन मेहरा की दिनांक 28.1.2024 को सालिक के ईशारे पर अपनी गैंग की रंजिश के कारण साहिल अल्वी व उसके साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जिसको लेकर पुलिस थाना सदर यमुनानगर हरियाणा में मुकदमा संख्या 35/2024 धारा 302, 201, 120बी भादस
आर्मस एक्ट दर्ज होकर अन्वेषणाधीन है। मुलजिम सालिक को गिरपतार करवाने या सूचना देने पर 50 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।
इस प्रकार पुलिस द्वारा अनुसंधान कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया है, जिसमें अब तक कुल 9 मुलजिमान गिरफ्तार हो चुके है, तथा शेष निम्न आरोपीगण नामजद होकर पुलिस द्वारा इनकी तलाश की जा रही है।
गिरफ्तारी शेष नामजद हुए आरोपीगण -
1. सालिक पुत्र साजिद मुसलमान निवासी रायपुर बेहात, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।
2. साहिल अल्वी पुत्र सलीम निवासी सुधीन चक्की वाली गली हमीदा थाना शहर यमुना नगर जिला यमुना नगर हरियाणा।
3. नवीन पुत्र राजकुमार निवासी बी-9/1137 विष्णु नगर जगाधारी जिला यमुना नगर, हरियणा।
4. सुनिल उर्फ गोपिया पुत्र पुनमाराम विश्नोई निवासी सरवाना, जिला सांचोर।
5. विक्की उर्फ विकास सारण पुत्र गणपत विश्नोई निवासी बलवाना नाडी, पुलिस थाना सांचोर, जिला सांचोर।
6. भजनलाल पुत्र सुरजनराम विश्नोई निवासी सुरता की ढाणी सांकङ, पुलिस थाना सांचोर, जिला सांचोर।
7. महेन्द्रकुमार पुत्र पपुराम उर्फ ओमप्रकाश जाति विश्नोई जाणी निवासी पुर पुलिस थाना सांचोर।
8. पप्पु उर्फ ओमप्रकाश पुत्र तेजाराम जाति विश्नोई जांणी निवासी पुर, पुलिस थाना सांचोर।
9. सांवलाराम पुत्र डामराराम जाति रेबारी निवासी बड़सम, पुलिस थाना सांचोर।
10. प्रकाश सेखाणी पुत्र रूगनाथराम जाति विश्नोई निवासी शिवमंदिर गुड़ामालानी, पुलिस थाना गुडामालानी, जिला बाड़मेर।
एक आरोपी राजन मेहरा पुत्र महेन्द्रसिंह प्रजापति निवासी मेहरा पुलिस थाना लाडवां जिला कुरूक्षेत्र हरियाणा की हत्या हो चुकी है। तथा साहिल अल्वी एवं नवीन हरियाणा पुलिस की अभिरक्षा में चल रहे है।
हरियाणा पुलिस का भी रहा सहयोग इस मामले में हरियाणा के करनाल एसटीएफ का टीम का शूटर्स को ट्रेस एवं गिरफ्तार करवाने में अच्छा सहयोग रहा है, जिनको इस जिले से रिवार्ड रोल जारी किया जायेगा।
पुलिस टीम-
1. श्री मांगीलाल राठोड़ वृताधिकारी सांचोर।
2. श्री निरंजन प्रतापसिंह पुलिस निरीक्षक तत्कालिन थानाधिकारी सांचोर।
3. श्री बालाराम हेड कानि. 574 वृत कार्यालय सांचोर।
4. श्री अर्जुनराम हेड कानि. 30 पुलिस थाना सांचोर।
5. श्री पुनमाराम हैड कानि. 457, पुलिस थाना सांचोर।
6. श्री जगराम कानि. 146 पुलिस लाईन सांचोर।
7. श्री हड्मानराम कानि. 474 पुलिस लाईन सांचोर।
8. श्री सोनाराम कानि. 429 पुलिस थाना सांचोर।
9. श्री घमाराम कानि. 749 वृत कार्यालय सांचोर।
10. श्री हनुमानराम कानि. 423 वृत कार्यालय सांचोर।
11. श्री राजुराम कानि. 588 वृत कार्यालय सांचोर।
12. श्री गजेन्द्रसिंह कानि. 341 पुलिस थाना सांचोर ।
13. श्री अशोक चालक कानि. 1017 वृत कार्यालय सांचोर।
14. श्री अशोक कुमार कानि. 340, साईबर सैल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सांचोर।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें