भीम ट्राइबल कांग्रेस पार्टी से टीकमाराम भाटी ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में भरा नामांकन - JALORE NEWS
![]() |
Congress-and-BJP-have-deprived-Jalore-Sirohi-parliamentary-constituency-of-basic-facilities-Bhati |
कांग्रेस बीजेपी ने जालौर सिरोही संसदीय क्षेत्र को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा: भाटी - Congress and BJP have deprived Jalore Sirohi parliamentary constituency of basic facilities: Bhati
पत्रकार श्रवण कुमार ओड जालोर
जालोर ( 3 अप्रैल 2024 ) जालोर जिला मुख्यालय स्थित जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में बुधवार को भीम ट्राइबल कांग्रेस प्रत्याशी टीकमाराम भाटी खानपुर ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया।
इससे पहले हुई जनसभा में टीकमाराम भाटी ने कहा कि जालोर सिरोही संसदीय क्षेत्र के विकास के सपने को पूरा करने के लिए वो लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे है। उन्होंने कहा की भाजपा ओर कांग्रेस ने जालौर सिरोही को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा हैं। दोनों बड़ी पार्टियों ने संसदीय क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य ओर रोजगार के नाम पर केवल लॉलीपॉप दिया हैं, इस क्षेत्र को लम्बी दुरी की ट्रेन भी नहीं दी जा रही हैं।
तानाशाही सरकार द्वारा मूलनिवासी ओर आदिवासी समुदाय को जल, जंगल ओर जमीन से दूर किया जा रहा हैं, संविधान को मिटाने की कोशिश की जा रही हैं। भाटी ने कहा की बहुजन समाज पार्टी भी अपनी विचारधारा से भटक चुकी हैं। इसलिए भीम ट्राइबल कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाना बहुत जरुरी हैं।
भीम ट्राइबल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरसिंह कालून्दा ने कहा कि दलित, आदिवासी, बहुजन ओर अल्पसंख्यक के हक़ ओर अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए बीटीसी चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ओर भाजपा ने अब तक लोगों को भ्रमित किया है। इस बार जालोर सिरोही की स्थानीय भीम ट्राइबल कांग्रेस पार्टी चौकाने वाला परिणाम देगी।
इस मौक़े पर भगवानाराम मेघवाल, हरीश कुमार बौद्ध, रमेश आदिवासी ने भी अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए टिकमाराम भाटी को मत ओर समर्थन देते हुए जिताने की अपील की।
इसके बाद रैली के रूप में सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ टीकमाराम भाटी ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष भीम ट्राइबल कांग्रेस पार्टी से 2 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष उत्तम कुमार, प्रवीण कुमार, थानाराम, चतराराम, रमेशकुमार, भरत कुमार, पन्नाराम भिठोर, हीराराम, जीतेन्द्र कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें