आस्था जैन भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट में सचिव नियुक्त
![]() |
Aastha-Jain-appointed-Secretary-in-Indian-Human-Rights-Cooperation-Trust |
आस्था जैन भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट में सचिव नियुक्त
पत्रकार माणकमल भंडारी
इंदौर / भीनमाल ( 28 मई 2024 ) भारतीय मानव अधिकार ट्रस्ट द्वारा आस्था जैन को जिला सचिव के पद पर नियुक्ति दी गई है
भारतीय मानव अधिकार ट्रस्ट के नागदा तहसील अध्यक्ष जीवनलाल जैन की अनुशंसा व संस्थापक मालती सुनीलसिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीलसिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, श्रीमती शिखा गुप्ता संगठन मंत्री जिला उज्जैन, मनीष गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मध्यप्रदेश, श्रीमती संतोष मनोज सांवरिया नागदा, मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा आस्था जैन को मध्यप्रदेश के इन्दौर जिले में इन्दौर जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है ।
आस्था जैन द्वारा मानव अधिकारों की रक्षा हेतु कार्य एवं भ्रष्टाचार, कन्या भ्रूण हत्या, जल संरक्षण, गलोबल वार्निग, जन कल्याणकारी योजना आदि के निराकरण के लिए जन अभियान चलाकर आम जनता की नि:स्वार्थ भाव से सेवा संकल्प से जुडने पर आस्था जैन को अनेक गणमान्य लोगों द्वारा बधाई दी गई। इसी क्रम में अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने आस्था जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें