भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष स्व.भभूत राम सोलंकी की पुण्यतिथि पर किये पुष्प अर्पित - JALORE NEWS
![]() |
Solanki-Jogeshwar-Garg-were-always-at-the-forefront-in-public-service |
जनसेवा में हमेशा अग्रणीय रहते थे सोलंकी-जोगेश्वर गर्ग - Solanki-Jogeshwar Garg were always at the forefront in public service
जालोर ( 25 मई 2024 ) JALORE NEWS भाजपा जिला कार्यालय,कबीर आश्रम सुन्देला तालाब के पास जालोर में भाजपा नगर मंडल जालोर के तत्वावधान में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व बीसूका उपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता कुशल नेतृत्व कर्ता स्व. भभूत राम सोलंकी की तृतीय पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि भाजपा जालोर के आधार स्तम्भ रहे स्व.भभूत राम सोलंकी के तृतीय पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन मुख्य सचेतक केबिनेट मंत्री व विधायक जोगेश्वर गर्ग के मुख्य आतिथ्य में किया गया वही अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने की वही विशिष्ट अतिथि के नाते उपसभापति अम्बालाल व्यास भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिसोदिया,पूर्व नगर अध्यक्ष छगन दास रामावत उपस्थित थे।सभी अतिथियों द्वारा सोलंकी की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए।
केबिनेट मंत्री जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि जनसेवा में हमेशा भभूतराम सोलंकी अग्रणीय रहते थे। उनका जीवन कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में रहा है।वह दबंग नेताओं में गिने जाते थे।हमने मिलकर संगठन में लंबे समय तक काम किया है।
नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि स्व.भभूतराम सोलंकी भाईसाहब के साथ हमे सामाजिक राजनीतिक व धार्मिक कार्यो में काम करने का अवसर मिला है।उनका युवाओं पर हमेशा स्नेह रहता था।मेरे तो वह हमेशा मार्गदर्शक रहे है।उनके साथ बिताया पल हमेशा याद रहेगा।
उपसभापति अम्बालाल व्यास ने कहा कि सोलंकी ने हमेशा कमजोर व दुर्बल वर्ग को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने कहा कि भभूत राम सोलंकी ने एबीवीपी में लंबे समय तक काम किया व विद्यार्थियों को हमेशा लीडर शिप करने की बात कही।
इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष रवि सोलंकी, नगर महामंत्री रतन सुथार, पार्षद हीराराम देवासी, मदनराज जैन, महेश भट्ट, विक्रम सोलंकी सहित कहि पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें