लम्बे समय से फरार टॉप-10 स्थाई वारंटी गिरफ्तार - JALORE NEWS
![]() |
Top-10-permanent-warranties-who-were-absconding-for-a-long-time-have-been-arrested |
लम्बे समय से फरार टॉप-10 स्थाई वारंटी गिरफ्तार - JALORE NEWS
आहोर ( 12 मई 2024 ) JALORE NEWS जालोर जिले में वांछित अपराधियों/वारण्टियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए नोसरा मय टीम द्वारा स्थाई/गिरफ्तारी वारटियो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान में पुलिस थाना नोसरा द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे टॉप-10 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया गया है।
नोसरा पुलिस थानाधिकारी गुमानसिह भाटी ने बताया कि श्री ज्ञानचंद्र यादव जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में वांछित अपराधियों/वारण्टियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री रामेश्वरलाल अति. पुलिस अधीक्षक, जालोर एवं श्री गौरव अमरावत वृताधिकारी, आहोर के निकटतम सुपरविजन में श्री गुमानसिह भाटी उनि. थानाधिकारी नोसरा मय टीम द्वारा स्थाई/गिरफ्तारी वारटियो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान में माननीय विशिष्ठ न्यायाधीश अ.जा./ज.जा. (अ.नि) प्रकरण न्यायालय जालोर के प्रकरण संख्या 47/2019 सरकार बनाम भैराराम मे स्थाई वारण्टी ईश्वरसिह उर्फ ईसपालसिह पुत्र मानसिह जाति राजपुत जोधा उम्र 28 साल निासी धीगाणा पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली हाल राखोणा जिला पाली लंबे समय से फरार चल रहे की दस्तयाबी हेतु आसूचना एवं साक्ष्य संकलन कर आबादी मोजा उम्मेदपुर पुलिस थाना आहोर से दिनाँक 12.5.2024 को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। जिसे बाद अनुसंधान न्यायालय में पेश किया जावेगा। उक्त स्थाई वारण्टी प्रकरण संख्या 07/2022 धारा 452,306,307/34 भादस व 3/25 आर्म्स एक्ट पुलिस थाना नोसरा एवं पुलिस थाना बरलुट जिला सिरोही मे स्थाई वारण्टी माननीय जिला एवं सेशन न्यायालय सिरोही मे वांछित है। मुलजिम अन्य जगह भी वांछित होने की संभावना है।
पुलिस टीम
1 . श्री गुमानसिह उनि थानाधिकारी,
2. श्री दरियाव खां हैडकानि 253,
3. श्री ओमप्रकाश कानि 183,
4. श्री अशोक कुमार कानि 969,
5. श्री ओमाराम चालक कानि 167 पु.था. नोसरा।
1. श्री सुरेन्द्रसिह सउनि
2. श्री नरेन्द्रसिह कानि न 899 पुलिस चोकी उम्मेदपुर पुलिस थाना आहोर
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें