जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर, दिए आवश्यक निर्देश - SANCHORE NEWS
![]() |
K.-K.-Bishnoi-was-welcomed-by-BJP |
डबल इंजन की सरकार में होगा सभी का विकास - के. के. बिश्नोई - Everyone will develop in the double engine government - K.K. Bishnoi
पत्रकार श्रवण कुमार ओड जालोर
सांचौर ( 24 जून 2024 ) SANCHORE NEWS राजस्थान प्रदेश के राज्य मंत्री के. के बिश्नोई को जालोर सिरोही एवं सांचौर जिले के जिला प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद प्रथम बार सांचौर एवं जालोर जिले में आगमन को लेकर, भाजपाईयों ने के. के. बिश्नोई का भव्य स्वागत किया एवं राज्यमंत्री के. के. बिश्नोई द्वारा जिला स्तरीय बैठक लेकर, जनहित में आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सांचौर पीडब्ल्युडी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके पश्चात सांचौर पंचायत समिति सभागार में जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई और फिर जालोर जिले में पहुंचकर कार्यकर्ता से भेंट की। उन्होनें प्रशासन को सख्त निर्देश देकर, आमजन को राहत देना प्रथम कर्तव्य बताया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए के. के. बिश्नोई ने बताया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व की डबल इंजन की सरकार में आमजन के हित में विभिन्न कार्य किये जाएगें, जिसकी शुरूआती झलक सभी को दिखाई देनी शुरू हो चुकी हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया की के. के. बिश्नोई का सांचौर आगमन स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन के विभिन्न समस्याओं के समाधान का अवसर हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आमजन को राहत देने के लिए प्रशासन एवं सरकार का सहयोग किया जा रहा हैं, जो अनोखी पहल हैं।
इस दौरान राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री के. के. बिश्नोई, जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, विधायक जीवाराम चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख वन्नेसिंहजी गोहिल, पूर्व प्रधान हनुमान प्रसाद भादू, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्रसिंह झाब, मंजीराम चौधरी जिला मंत्री डॉ. शीला बिश्नोई, प्रवीण माली, जोगाराम पुरोहित, जिला मिडिया संयोजक भावेश सोनी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाडसिंह राव बोरली मंडल अध्यक्ष, अर्जुनसिंह सरवाणा, रामगोपाल बुडिया, शंभुसिंह राव, हंजारीराम पुरोहित, सांवलाराम माली, जितेन्द्रसिंह मरठवा, हुकमाराम जाट, मंडल महामंत्री मंागीलाल दर्जी, विक्रम ग्वारिया, गजेन्द्रसिंह कारोला, भवानीसिंहजी चौहान, नरसीराम सुथार, सोमदान चारण, जामाराम चौधरी, देवराज चौधरी, अमराराम देवासी, गोविन्द पुरोहित, चौथाराम कोली, भगवानराम माली चुन्नीलाल खेजडियाली, भीखाराम बिश्नोई, मोडाराम बुनकर, छोगाराम भील, दूर्गाराम बेनीवाल सहित सैकड़ों आमजन उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें