जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, जन सुविधाओं को लेकर रखी मांग - JALORE NEWS
![]() |
Jalore-Sirohi-MP-Lumbaram-Choudhary-met-the-President |
जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, जन सुविधाओं को लेकर रखी मांग - JALORE NEWS
दिल्ली ( 3 जुलाई 2024 ) JALORE NEWS जालौर सिरोही सांचौर सांसद लुंबाराम चौधरी ने लोकसभा क्षेत्र में जन सुविधाओ को लेकर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
सांसद लुंबाराम चौधरी ने जालोर लोकसभा क्षेत्र में जन सुविधा को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की , मुलाकात के दौरान चौधरी ने लोकसभा में जन सुविधा के लिए सुखा प्रभावित क्षेत्र जालोर सिरोही को माही एवं कडाणा बांध का पानी उपलब्ध करवाना एवम् उड़ान योजना के अंतर्गत सिरोही स्थित मानपुर हवाई पटटी से वायु सेवा शुरू करवाने के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की।
भाजपा संभाग सह मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि चौधरी ने पानी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन देकर बताया कि खोसला कमेटी की रिपोर्ट 01.09.1965 के अनुसार गुजरात राजस्थान बोर्डर पर कडाणा बांध बनाना प्रस्तावित किया गया। तत्पश्चात 01.10. 1966 को राजस्थान एवं गुजरात राज्य के बीच माही जल बंटवारा समझौता के तहत कडाणा बांध का निमार्ण हुआ जिसमें पैरा सं0-1 में वर्णित है जब गुजरात में (खेडा जिला ) नर्मदा से सिंचित होगा तब कडाणा बांध के पानी का 2/3 भाग राजस्थान का तथा 1/3 भाग गुजरात का होगा।
चौधरी ने लोकसभा क्षेत्र में वायुसेवा शुरू करने के लिए बताया कि सिरोही जिला नीति आयोग के आकांक्षी जिला के अंतर्गत चयनित है तथा पिंडवाडा तहसील TSP क्षेत्र अंतर्गत चयनित है। सिरोही जिला में मांउट आबू विश्व स्तरीय प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। प्रजापति ब्रह्माकुमारी समाज का अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू है। ब्रह्माकुमारी समाज इस समय विश्वभर में 110 देश में अपने सेवा केन्द्रों के माध्यम से फैली हुई है। जिसके साथ लगभग 10 लाख से अधिक विद्यार्थी जुड़े हुए हैं। विभिन्न संस्कृति और पृष्ठभूमि के लोगों को अपने आत्मा के निजी और श्रेष्ठ स्वभाव के अनुरूप जीना और बेहतर विश्व के निर्माण के लिए योगदान करने की प्रेरणा देते हुए ब्रह्माकुमारीज के द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान और चिन्तनात्मक अभ्यास कराया जाता है।
साल में लगभग 20 लाख से ज्यादा अनुयायी पूरे विश्व से माउंट आबू आते हैं इन अनुयायी को हवाई सफर के लिए 228 कि०मी० दूर जोधपुर या 231 कि०मी० दूर अहमदाबाद जाना पड़ता है। शक्ति पीठ अम्बा जी माता मंदिर आबू रोड से मात्र 20 कि०मी० दूरी पर स्थित है। अम्बाजी में देशभर से लगभग पाच से छः लाख की संख्या में भक्तगण मां के दर्शन करने आते हैं। यहां सात औद्योगिक क्षेत्र आबू रोड, अम्बाजी, मंडार, स्वरूपगंज शिवगंज सिरोही और पिंडवाडा है। अल्ट्राटेक सिमेंट, लक्ष्मी सिमेंट, तिरूपति फाइबर, गुजरात केबल आदि आठ बड़ी, 12 मध्यम, 2982 लघु उद्योग स्थापित हैं।
71 कि०मी० की दूरी पर राजस्थान का ग्रेनाइट नगरी के रूप में प्रसिद्ध जालोर जिला जिसमें जालोर, भीनमाल सांचौर, रानीवाडा सायला व आहोर शहर के रूप में विकसित है। जालोर में 700 से अधिक ग्रेनाइट इकाइया हैं। यहां से मार्बल और ग्रेनाइट का पूरे विश्व में निर्यात होता है। भाजपा संभाग सह मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों मांगे पूरी करने के लिए चौधरी को आश्वस्त किया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें