बदलते पर्यावरण और बढ़ते तापमान को केवल वृक्षारोपण नियंत्रित कर सकता है :- भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली - SANCHORE NEWS
![]() |
Plantation-program-organized-at-Vadleshwar-Mahadev-Temple-Karola |
वडलेश्वर महादेव मंदिर कारोला में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित - Plantation program organized at Vadleshwar Mahadev Temple Karola
सांचौर ( 31 जुलाई 2024 ) SANCHORE NEWS देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृहत पैमाने राष्ट्र स्तर पर चलाएं जा रहे अभियान के तहत देश भर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस क्रमानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के नेतृत्व में वृक्षारोपण का अभियान विभिन्न मंडल स्तरीय आयोजित किया जा रहा है।
सांचौर विधानसभा क्षेत्र सत्यपुर मंडल के कारोला ग्राम वडलेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में पौधारोपण किया गया।
पौधारोपण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा कि छोटे पौधों की परिवारजन बालकों की भांति संरक्षण कर इन्हें वयस्क होने तक की जिम्मेदारी लें।
उन्होंने कहा कि बदलते पर्यावरण और बढ़ते तापमान को नियंत्रित केवल वृक्षारोपण ही कर सकता है इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपना दायित्व अदा करना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आह्वान अभियान एक पेड़ मां के नाम पर वक्तव्य रखते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बहुत ही सकारात्मक पहल का आयोजन किया गया है, हम सब सामर्थ्य अनुसार इसका हिस्सा होकर वृक्षारोपण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
उपस्थित आमजनों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आमजनों की सहभागिता से ही इस अभियान का उद्देश्य पूर्ण हो सकता है, सभी को न्यूनतम पांच वृक्षारोपण या परिवार सदस्यनुसार वृक्षारोपण कर इस अभियान को मजबूती प्रदान करें।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली सत्यपुर मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सरवाणा सत्यपुर मंडल महामंत्री गजेन्द्र सिंह कारोला, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़ सिंह राव, करण सिंह राव, सत्यपुर मंडल उपाध्यक्ष मनोहर सिंह राठौड़, गजेसिंह चौहान उप सरपंच, एसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पुष्कांतराम मेघवाल, बहादुर सिंह कारोला, गणपतलाल पुरोहित, इंद्र सिंह चौहान, अमरसिंह, देवीसिंह, भुपतसिंह, जीगर श्रीमाली सहित अन्य ग्रामीणजन मौजुद रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें