भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 96वें स्थापना दिवस व तकनीकी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन - JALORE NEWS
![]() |
Program-organized-on-the-96th-Foundation-Day-and-Technical-Day-of-Indian-Council-of-Agricultural-Research |
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 96वें स्थापना दिवस व तकनीकी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन - JALORE NEWS
जालोर ( 16 जुलाई 2024 ) कृषि विज्ञान केंद्र केशवना द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 96वें स्थापना दिवस व तकनीकी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 48 किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उद्यान विशेषज्ञ डॉ.पवन कुमार पारीक ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा चलायी जाने वाली विभिन्न योजनाआें के बारे में जानकारी दी। केंद्र के शस्य विशेषज्ञ बिरम सिंह गुर्जर ने भा.कृ.अनु.प. संस्था द्वारा विकसित किस्मों एवं तकनीकों के बारे में किसानों को विस्तृत जानकरी दी।
केंद्र के मौसम वैज्ञानिक आनंद कुमार ने भारत मौसम विज्ञान विभाग तथा भा.कृ .अनु.प. द्वारा संयुक्त रूप से चलाई जा रही जिला कृषि मौसम इकाई (ग्रामीण कृषि मौसम सेवा) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर केंद्र के एग्रोमेट ऑब्जर्वर भूपेन्द्र उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें