Bank Holiday August 2024: अगले महीने स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर बंद रहेंगे बैंक, 13 दिन रहेगी छुट्टी
![]() |
Bank-Holiday-August-2024 |
Bank Holiday August 2024: अगले महीने स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर बंद रहेंगे बैंक, 13 दिन रहेगी छुट्टी
Bank Holiday August 2024: जुलाई का महीना आधा बीत चुका है और आगामी दिनों में 27 जुलाई और 28 जुलाई को बैंकों की छुट्टी (Bank Holidays List) रहेगी। वहीं, बात करें अगस्त की तो इस महीने कई खास पर्व हैं और इस दौरान बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा वीकेंड हॉलिडे (weekend holiday) भी होने के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।जानकारी के लिए बता दें कि 2024 के शुरुआत के साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI latest updates) ने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays in August) जारी कर दी थी।
इसके बाद महीने की शुरुआत होने पर भी RBI द्वारा बैंक हॉलिडे की लिस्ट को जारी किया जाता है। अगस्त महीने में कब-कब और किस अवसर पर(bank holiday list) बैंक बंद रहेंगे? इनके बारे में अगस्त बैंक हॉलिडे लिस्ट के जरिए जाना जा सकता है।
अगस्त महीने में बैंक हॉलिडे की लिस्ट (August Bank Holidays List 2024)
अगस्त के महीने में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के अलावा अन्य दिन भी बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आपको अगस्त में बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना है तो आइए बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट (Bank Holidays List 2024) देखते हैं।
अगस्त के दूसरे हफ्ते लगातार दो दिन बैंक बंद
अगस्त में 4 तारीख को रविवार है और इस दिन बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है। इसके बाद लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे। 10 तारीख को दूसरा शनिवार है और इस अवसर पर देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अगले दिन रविवार होने के कारण बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी और देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
15 अगस्त को बैंकों की छुट्टी
15 अगस्त, गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। आपको कोई बैंक से जुड़ा काम निपटाना है तो इस तारीख से पहले कर लीजिए या फिर 16 अगस्त और 17 अगस्त को भी आप अपना बैंक से जुड़ा काम कर सकते हैं।
लगातार दो दिन बंद रहेंगे बैंक
15 अगस्त के बाद 18 अगस्त और 19 अगस्त को बैंकों की छुट्टी रहेगी। 18 अगस्त को रविवार होने के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। 19 अगस्त, सोमवार को रक्षाबंधन होने के कारण देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
लगातार 3 दिन बैंकों की छुट्टी
अगस्त के आखिरी दिनों में लगातार 3 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। 24, 25 और 26 को बैंक बंद रहेंगे। 24 अगस्त को चौथा शनिवार है जिस वजह से बैंक बंद रहेंगे। जबकि, 25 अगस्त को रविवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी है। 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी के अवसर पर देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
RBI की वेबसाइट पर देखें छुट्टियों की लिस्ट
अगस्त में रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश के चलते जहां छह दिन हॉलिडे है, तो वहीं 7 दिन देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले त्योहारों के कारण Bank Close रहने वाले हैं. बैंक हॉलिडे को लेकर आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट अपलोड कर दी गई है. इसे ऑनलाइन आसानी से देखा जा सकता है. आइए नजर डालते हैं कि अगस्त के महीने में किस-किस दिन और क्यों बैंक में अवकाश घोषित किया गया है.
अगस्त की Bank Holiday List
तारीख | कारण | स्थान |
3 अगस्त | केर पूजा | अगरतला |
4 अगस्त | रविवार | सभी जगह |
8 अगस्त | तेंदोंग लो रम फात | गंगटोक |
10 अगस्त | दूसरा शनिवार | सभी जगह |
11 अगस्त | रविवार | सभी जगह |
13 अगस्त | देशभक्त दिवस | इम्फाल |
15 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस | सभी जगह |
18 अगस्त | रविवार | सभी जगह |
19 अगस्त | रक्षाबंधन | अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ व अन्य जगह |
20 अगस्त | श्री नारायण गुरु जयंती | कोच्चि, तिरुवनंतपुरम |
24-25 अगस्त | चौथा शनिवार-रविवार | सभी जगह |
26 अगस्त | जन्माष्टमी | लगभग सभी जगह |
ऑनलाइन चेक करें बैंक हॉलिडे लिस्ट
अगर आप बैंक के लिए घर से निकलें तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट को देखकर ही निकलें. केंद्रीय बैंक हर महीने में पड़ने वाले बैंक हॉलिडे और उनके कारणों के साथ ही जिन शहरों में ये छुट्टियां रहने वाली हैं, उनकी पूरी सूची अपनी वेबासाइट पर अपलोड कर देती है. इसे आप (https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं.
बैंक बंद होने पर ऐसे निपटाएं काम
बैंकों में लगातार छुट्टी होने के कारण ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन कैश विड्रॉल के लिए बैंक हॉलिडे वाले दिन आप एटीएम (ATM) का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई, नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. गौरतलब है कि Net Banking की सुविधा 24X7 चालू रहती है.
मिलेगी इतनी छुट्टियां (Monthly Holiday List)
अगस्त महीने में त्योहारों और शनिवार-रविवार को मिला लें इस महीने लगभग 10-12 दिन की छुट्टियां मिलेगी।देखें हॉलिडे लिस्ट (2024 Holiday List)
3 अगस्त – शनिवार4 अगस्त – रविवार
10 अगस्त – दूसरा शनिवार
11 अगस्त – रविवार
15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
17 अगस्त – शनिवार
18 अगस्त – रविवार
19 अगस्त – रक्षाबंधन
24 अगस्त – चौथा शनिवार
25 अगस्त – रविवार
26 अगस्त – जन्माष्टमी
31 अगस्त – शनिवार
एक टिप्पणी भेजें