कंकु चोपड़ा परिवार के डूंगरमल अध्यक्ष व ताराचंद मंत्री मनोनीत - BHINMAL NEWS
![]() |
Kanku-Chopra-released-the-first-directory-of-Bhaipa-family |
कंकु चोपडा भाइपा परिवार की प्रथम निर्देशिका का किया विमोचन - Kanku Chopra released the first directory of Bhaipa family
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
बेगलूरु ( 18 अगस्त 2024 ) कंकु चोपडा भाइपा परिवार बेंगलूरु की प्रथम निर्देशिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी का गठन भी हुआ। इसमें डूंगरमल कंकु चोपड़ अध्यक्ष और ताराचंद कंकु चोपड़ा मंत्री चुने गए। गोडवाड़ भवन के महावीर मुछाला हॉल में आयोजित कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्यों ने मंगलाचरण किया। इसके बाद आगंतुक अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष कांतिलाल कंकु चोपड़ा ने किया।
प्रायोजक परिवार गढ़ सिवाना के सुरेशकुमार, गौतमचंद कंकुचोपड़ा ने निर्देशिका का विमोचन किया। संघ अध्यक्ष कांतिलाल, मंत्री डूंगरमल, सहमंत्री ताराचन्द, कोषाध्यक्ष अशोककुमार एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य, युवा मंच, महिला मंच के सदस्य कार्यक्रम के साक्षी रहे। अध्यक्ष कांतिलाल कंकु चोपड़ा ने निर्देशिका के लाभार्थी परिवार के सभी सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर निर्देशिका चेयरमैन ताराचंद कंकु चोपड़ा ने निर्देशिका को बहुमूल्य बताया। उन्होंने कहा कि ये निर्देशिका समाज का दर्पण भी है। आगामी क्रिकेट प्रतियोगिता के बारे में प्रवीणकुमार कंकुचोपड़ा ने विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर आगामी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए प्रवीणकुमार कंकु चोपड़ा को चेयरमेन चुना गया। उसके पश्चात संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कांतिलाल कंकु चोपड़ा को संघ चेयरमैन एवं अशोककुमार कंकु चोपड़ा और कपूरचंद (सोमवात) कंकु चोपड़ा को संघ सह चेयरमेन नियुक्त किया गया।
संघ के प्रमुख पदाधिकारियों में डूंगरमल कंकु चोपड़ा को अध्यक्ष, गौतमचंद कंकु चोपड़ा उपाध्यक्ष, वीरचंद कंकु चोपड़ा उपाध्यक्ष, ताराचन्द कंकु चोपड़ा मंत्री, राकेश कंकुचोपड़ा सहमंत्री, दिनेशकुमार कंकु चोपड़़ा कोषाध्यक्ष चुने गए। इस अवसर पर अशोककुमार आर कंकु चोपड़ा ने आभार जताया। सभी सदस्यों को निर्देशिका का वितरण किया गया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें