राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय सायला उपशाखा का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, नई कार्यकारिणी निर्विरोध चयनित - JALORE NEWS
![]() |
Annual-session-of-Rajasthan-Teachers-Union-National-Sayla-sub-branch-concluded-new-executive-elected-unopposed |
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय सायला उपशाखा का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, नई कार्यकारिणी निर्विरोध चयनित - JALORE NEWS
सायला ( 24 सितंबर 2024 ) JALORE NEWS राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की सायला उपशाखा का वार्षिक अधिवेशन विवेकानंद विद्यालय सायला में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में आगामी वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया गया। चुनाव कार्य पर्यवेक्षक धर्मदान चारण और चुनाव अधिकारी बाबूलाल के निर्देशन में सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी पदों पर आम सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में हडमताराम गर्ग को अध्यक्ष, अशोक गर्ग को मंत्री, कविता दायमा (केशवना) को महिला मंत्री, बाबूसिंह को सभाध्यक्ष, कानसिंह राठोड़ (सांफाडा़) को उपसभाध्यक्ष, ओमप्रकाश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नानजीराम को उपाध्यक्ष, और कालूसिंह जोधा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही, मोहनलाल मेघवाल, अनिल कुमार, शेरकरण करणोत, और सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को दायित्व प्रदान किए गए।
इस अधिवेशन में 46 शिक्षकों को जिला महासमिति सदस्य और 11 शिक्षकों को प्रदेश महासमिति सदस्य के रूप में चयनित किया गया।
इस मौके पर जिला मंत्री हीरसिंह, लेहरीराम माली, सुरज सिंह इंदा, रामचंद्र, रमेश सिंह, सेताराम धांधल, रमेश राठौर, नेमाराम, विक्रमसिंह सिराणा, ललित ठाकुर, निशा रेवाड़, श्रीराम शर्मा, रघुवीर चारण, अर्जुन भारती, दीपसिंह, गोपालसिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में समाज और शिक्षा क्षेत्र के विकास में नवगठित टीम की भूमिका को सराहते हुए शिक्षकों ने उनकी जिम्मेदारियों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें