प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ध्यये, भारत विश्व शक्ति बने : भाजपा जिलाध्यक्ष - BHINMAL NEWS
![]() |
BJP-members-performed-havan-for-the-long-life-of-Prime-Minister-Modi |
भाजपाईयों ने किया प्रधानमंत्री मोदी की दिघार्यु हेतु हवन - BJP members performed havan for the long life of Prime Minister Modi
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
भीनमाल ( 17 सितंबर 2024 ) BHINMAL NEWS प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में संगठन द्वारा निर्देशित सेवा पखवाड़ा अभियान के निमित्त मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली सहित भाजपाईयों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।
रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के करड़ा एवं सांकड़ मंडल के सेवाड़ा में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवाड़ा स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीघार्यु जीवन की अभिषेक कर पूजा अर्चना की एवं हवन कर, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आहुतियां दी गई। साथ ही भाजपा के सदस्यता अभियान के संबंध में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर, अभियान के कार्यों की समीक्षा की ।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया कि कुशल नेतृत्वकर्ता, राष्ट्रभक्त प्रधानमंत्री का जन्मदिवस सभी भाजपाईयों के लिए उत्सव हैं। देश को परमशक्ति बनाने के कार्य में कार्यरत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए भाजपा परिवार के साथ-साथ आमजन में रक्तदान, पूजा पाठ एवं हवन सहित विभिन्न सेवाकार्याे में कार्यरत हैं।
उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा अभियान के साथ साथ राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के कार्यों को भी गति प्रदान करना आवश्यक हैं।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अमृतलाल चौधरी, तुलसाराम मांजू, मंडल उपाध्यक्ष चंदनसिंह गुन्दाऊ, मंडल महामंत्री नाथूराम कुराङा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली, जामाराम चौधरी, नारायणसिंह, उत्तमसिंह गुदाऊ, मफतगिरी गोस्वामी, जोधाराम वासन देवड़ा, बाबूलाल सेड़िया, गोदाराम मेघवाल, मलाराम सियाक, मदनसिह, भोमाराम, धर्मसिंह, वरघाराम पुरोहित, प्रकाश त्रिवेदी, छगनसिंह राव सेवाड़ा, मोतीसिंह, लाधुराम सुथार, बाबूलाल बेनीवाल, राजुराम माझु, मफतसिह, शैरसिह, दिपालराम चोधरी, शक्तिसिंह, बाबूलाल चोधरी, मोहनलाल राणा, तनसिंह, निम्बाराम पुरोहित, सोमाराम पुरोहित, शक्तिसिंह सेवाड़ा, रमेश दवे, मोहनलाल, पंडित मगदत दवे एवं भावेश दवे सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहें ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें