जनहित विकास कार्यो के लिए हमेशा तैयार रहेगी भाजपा सरकार - जोगेश्वर गर्ग - JALORE NEWS
![]() |
Chief-Whip-Jogeshwar-Garg-inaugurated-the-development-works |
विकास कार्यो का मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने किया लोकार्पण - Chief Whip Jogeshwar Garg inaugurated the development works
जालोर ( 14 सितम्बर 2024 ) JALORE NEWS जालोर जिला मुख्यालय पर नगर परिषद जालोर के वार्ड नंबर 37 में शास्त्री नगर कॉलोनी और अम्बेडकर सभा स्थल में नगर परिषद द्वारा निर्मित सीसी रोड व चार दिवारी सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते विधानसभा मुख्य सचेतक व विधायक जोगेश्वर गर्ग व नगर परिषद सभापति गोविंद टाक उपस्थित थे।वही कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय पार्षद व भाजपा नगर महामंत्री दिनेश महावर ने की।विशिष्ठ अतिथि के नाते नगर परिषद उपसभापति अम्बालाल व्यास,भाजपा नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी, टेक्सी यूनियन जिलाध्यक्ष अम्बालाल माली,भाजपा पूर्व ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ललित महावर, कार्यवाहक आयुक्त शिवदान जांगिड़ उपस्थित थे।
लोकार्पण से पूर्व आखरिया हनुमानजी मंदिर में दर्शन किये तथा प्रकाश महाराज ने पूजा अर्चना करवाई।
मुख्य सचेतक व विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि जनहित के विकास कार्यो के लिए हमेशा भाजपा सरकार तैयार रहेगी।हम सभी मिलकर बेहतर कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष ओटाराम सोलंकी नगर महामंत्री रतन सुथार जिला कार्यालय मंत्री डिम्पलसिंह जिला प्रवक्ता मुकेश राजपुरोहित पार्षद हीराराम देवासी राजेंद्र टाक महेश भट्ट भाजयुमो के हेमेंद्रसिंह बगेड़िया भगीरथ गर्ग हिन्दुराम सांखला मंगलाराम गहलोत उकाराम सोलंकी छगनलाल सांखला मोहनलाल सुंदेशा भभूताराम होसाराम माली ओमप्रकाश सांखला कपिल साखला मगाराम घांची शंकरलाल सुंदेशा अर्जुनसिंह सिंधल कमलेश गहलोत राजू गहलोत भवर गहलोत अनिल परिहार रतन गहलोत धर्माराम सांखला मांगीलाल सतु भाई मेवाड़ा गोविंद परमार मदन घांची दिनेश सांखला जैसाराम माली, दीपाराम माली अनिल गहलोत निर्मल गहलोत ठेकेदार मोहनलाल माली देवेंद्र आचार्य सहित नगर परिषद स्टॉफ वार्ड वासी उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें