जयंतीलाल घांची को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय किसान संगठन के बने जिलाध्यक्ष - BHINMAL NEWS
![]() |
Jayantilal-Ghanchi-got-a-big-responsibility-became-the-district-president-of-Bharatiya-Kisan-Sangathan |
जयंतीलाल घांची को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय किसान संगठन के बने जिलाध्यक्ष - BHINMAL NEWS
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
भीनमाल ( 8 सितंबर 2024 ) BHINMAL NEWS भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
भारतीय किसान संगठन के पद पर जिलाध्यक्ष जयंतीलाल घांची को नियुक्त किया गया। जयंतीलाल वर्तमान में घांची मोदी तैलिक साहू महासभा के युवा जिलाध्यक्ष पद हैं और नगर पालिका में पूर्व मनोनीत पार्षद थे ।
जयंतीलाल घांची ने कहा कि संगठन द्वारा जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके प्रति पूरी वफादारी निभाऊंगा । उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संगठन की रूपरेखा एवं संगठन के प्रति कर्तव्य निष्ठा रखते हुए किसानों व मजदूरों की लड़ाई पूरी ईमानदारी, निष्ठा और कर्मठता के साथ निर्वहन करेंगे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयंतीलाल घांची ने भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र यादव का आभार जताया है। घांची के जिलाध्यक्ष बनने पर किसानों सहित कई संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है। इसी क्रम में मजदूरों सहित कई लोगों ने भी बधाई संदेश प्रेषित किया है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें