बागरा में भाजपा महासदस्यता दिवस के रूप में मनाई पं.दीनदयाल उपाध्यक्ष कि जयंती उन्हें पुष्पांजलि अर्पित तथा नमन कर याद किया - JALORE NEWS
![]() |
Pandit-Deendayal-Upadhyay-was-remembered-on-his-birth-anniversary-by-paying-floral-tribute-and-saluting-him |
बागरा में भाजपा महासदस्यता दिवस के रूप में मनाई पं.दीनदयाल उपाध्यक्ष कि जयंती उन्हें पुष्पांजलि अर्पित तथा नमन कर याद किया - JALORE NEWS
पत्रकार बगसिंह राजपुरोहित बागरा
बागरा ( 26 सितंबर 2024 ) बागरा में बुधवार को बस स्टैंड पर भाजपा कार्यालय में भाजपा ग्रामीण मण्डल बागरा द्वारा जनसंघ के संस्थापक और देश के एकान्त मानववाद विचारधारा प्रदान करने वाले भाजपा के पुरोधा पं.दीनदयाल उपाध्याय कि 108 वी जयंती मिडिया प्रभारी एवं शक्ति केन्द्र संयोजक बगसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में महासदस्यता दिवस के रूप में मनाई गई।
इस अवसर पर भारतीय ग्रामीण मण्डल बागरा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय कि तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए याद किया गया तथा बागरा मंडल के प्रत्येक बुथ एवं शक्ति केन्द्र स्तर पर कार्यकर्ताओं कि टोली के माध्यम से आम नागरिकों , किसानों, महिलाओं, युवाओं को राष्ट्रवाद कि विचारधारा से जोड़कर भाजपा कि सदस्यता ग्रहण करवाई ।
कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण मण्डल बागरा के मिडिया प्रभारी एवं शक्ति केन्द्र संयोजक बगसिंह राजपुरोहित बागरा, किसान मोर्चा मंडल मंत्री,जोरसिंह राजपुरोहित बागरा, किसान मोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरधारीलाल राजपुरोहित बिबलसर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमरावखां धाणसा, पार्टी कार्यकर्ता रमेश कुमार मेघवाल,परकाराम मेघवाल, नारायणलाल देवासी, विक्रमकुमार देवासी सहित बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम को लेकर बागरा मंडल संयोजक जोगसिंह राजपुरोहित आडवाडा, सहसंयोजक नटवरसिंह राजपुरोहित सियाणा, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह चौहान सियाणा, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश कुमार भाटी सियाणा,बुथ अध्यक्ष अर्जुनसिंह राजपुरोहित सियाणा आदि ने सियाणा, सुमेरगढ (खेडा),बिबलसर, रायपुरिया,सिवणा आदि गांवों में प्रत्येक बुथ स्तर पर सदस्यता ग्रहण करवाई।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें