राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में रंगोली प्रतियोगिता - SANCHORE NEWS
![]() |
Rangoli-competition-under-the-aegis-of-National-Service-Scheme |
राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में रंगोली प्रतियोगिता - SANCHORE NEWS
सांचौर ( 26 सितंबर 2024 ) SANCHORE NEWS कस्बे के निकटवर्ती ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल कॉलेज परावा, सांचौर में गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा के तहत् स्वच्छता ही सेवा विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें समस्त स्वयं सेवकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बहुत सुंदर रंगोलीयाँ बनाई गई। विभिन्न प्रकार के रंगो का संयोजन किया गया। समस्त रंगोली प्रतियोगिता स्वच्छता थीम से संबंधित निर्मित की गई।
रंगोली प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में सहायक आचार्य रमेश विश्नोई एवं पूनम की भूमिका रही। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इन्द्रा गांधी सदन एवं द्वितीय स्थान भगतसिंह व हाड़ी रानी सदन ने प्राप्त किया। कार्यक्रम अधिकारी एलची विश्नोई एवं नारायण सिंह ने स्वयं सेवकों को स्वच्छता ही सेवा थीम आधार पर रंगोलीयों में भारतीय कला एवं संस्कृति से संबंधित रंगोली बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। रंगोली भारत की पारंपरिक लोक कला है जिससे मन को शान्ति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक आचार्य लालाराम, शिवसिंह, सुरेश चौहान, लोकेश कुमार, राकेश कुमार, अंकित शर्मा, भजनलाल, शैतान मोदी, हिम्मताराम, भग्गाराम एवं एन.एस. एस. के समस्त स्वयंसेवक व अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें