छात्रों, कर्मचारियों की बल्ले- बल्ले, 2,3,11,12 और 31 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
Holidays-2024 |
छात्रों, कर्मचारियों की बल्ले- बल्ले, 2,3,11,12 और 31 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
जयपुर ( 19 सितंबर 2024 ) सितंबर का महीना आधे से ज्यादा बीत चुका है। जल्द ही अक्टूबर का नया महीना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही देश में त्योहारों के सीजन की शुरुआत भी हो जाएगी। अक्टूबर के महीने में कई दिन बैंक और दफ्तर बंद रहेंगे। स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी। ऐसे में अगर आप त्योहारों के मौसम में कहीं घूमने या बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। ताकि आपको भी पता चले कि किस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा और स्कूल भी बंद रहेंगे।
अक्टूबर माह में इन तारीखों को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती से छुट्टियों की शुरुआत हो जाएगी। इस दिन पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश रहता है। बैंक, सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहते हैं। राजस्थान में 3 अक्टूबर को नवरात्रि स्थापना एवं महाराजा अग्रसेन जयंती का अवकाश रहेगा। इसके बाद 11 को दुर्गा अष्टमी, 12 को विजयादशमी और अंत में 31 अक्टूबर को दिवाली के त्योहार की छुट्टी रहेगी। इस तरह से अक्टूबर माह में वीकेंड को छोड़कर कुल 5 दिनों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
यहां देखें सार्वजनिक अवकाश की लिस्ट:
ऐसे कर सकते हैं लगातार 4 दिनों की छु्टटी का प्लान
गौरतलब है कि 11 और 12 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जबकि 13 अक्टूबर को रविवार है। ऐसे में लगातार 3 छुट्टियां आपकी कहीं नहीं जाने वाली। अगर आप 11 अक्टूबर से पहले या 13 अक्टूबर के बाद एक दिन की छुट्टी लेते हैं तो आपके पास कुल 4 लगातार दिनों की छुट्टी हो सकती है। इसके बाद आप कहीं घूमने का बढ़िया प्लान बना सकते हैं।
अक्टूबर में कुल 12 दिन के लिए बैंक बंद
अक्टूबर के महीने में गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली आदि त्योहार हैं। त्योहार और खास दिनों के साथ रहने वाले इस महीने में कुल 12 दिनों के लिए बैंकों की छुट्टी रहेगी। इन छुट्टियों में दूसरा और चौथा शनिवार शामिल है। इसके अलावा महीने में चार रविवार भी हैं और इस दिन बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहती है। आइए अक्टूबर की बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट देखते हैं।
October Bank Holidays Full List 2024
- 2 अक्टूबर 2024 को दिन सोमवार है और गांधी जयंती के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 3 अक्टूबर 2024 को दिन गुरुवार है। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत और महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 6 अक्टूबर 2024 को दिन रविवार होने के कारण देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
- 10 अक्टूबर 2024 को दिन गुरुवार है और महा सप्तमी के अवसर पर देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 11 अक्टूबर 2024 को दिन एल शुक्रवार है और महानवमी के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 12 अक्टूबर 2024 को दिन शनिवार है। आयुध पूजा, दशहरा और दूसरे शनिवार के अवसर पर देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 13 अक्टूबर 2024 को दिन रविवार है। देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहती है।
- 17 अक्टूबर 2024 को दिन गुरुवार है और कटि बिहू के अवसर पर असम में बैंक बंद रहेंगे। इसी दिन प्रगट दिवस (वाल्मीकि जयंती) भी है जिस वजह से देश के अन्य राज्यों में भी बैंक बंद रहने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- इस देश में नहीं लगेगा वीजा, इन देशों में भी भारत की Visa Free एंट्री
- 20 अक्टूबर 2024 को दिन रविवार होने के कारण देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
- 26 अक्टूबर 2024 को दिन शनिवार है। परिग्रहण दिवस के कारण जम्मू और कश्मीर के बैंक बंद रहेंगे। जबकि, महीने के चौथे शनिवार के कारण देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 27 अक्टूबर 2024 को दिन रविवार होने के कारण देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
- 31 अक्टूबर 2024 को नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन और दिवाली है। देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
5 व 14 नवम्बर को रहेगा अवकाश, स्कूल-कॉलेज व सभी सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
राजस्थान के अलग-अलग जिलों में धार्मिक मेलों व त्योहारों के चलते जिला कलक्टर की ओर से स्थानीय अवकाश घोषित किए जाते हैं। इसी के तहत राजस्थान के दो जिलों में भी आगामी महीनों में स्थानीय अवकाश रखे गए हैं। इनमें एक जिले में पांच नवम्बर को तो दूसरे जिले में 14 नवम्बर को स्थानीय अवकाश रखा गया है।
सबसे पहले पांच नवम्बर के स्थानीय अवकाश की बात की जाए। आगामी माह के पांच नवम्बर को जिला कलक्टर की ओर से स्थानीय अवकाश बांसवाड़ा जिले में रखा गया है। इस दिन बांसवाड़ा में मंशामाता चौथ के कारण स्थानीय अवकाश रखा गया है।
अब बात 14 नवम्बर की। इस दिन अजमेर जिले में जिला कलक्टर की ओर से स्थानीय अवकाश रहेगा। आगामी 14 नवम्बर को पुष्कर मेले का आयोजन किया जाएगा।
बांसवाड़ा में पांच व अजमेर जिले में 14 नवम्बर को होने वाले स्थानीय अवकाश के दौरान स्कूल-कॉलेज व सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें