भाजपा सदस्यता अभियान कार्यकर्ता उत्सव के रूप में चला रहे हैं - आदूराम मेघवाल - JALORE NEWS
![]() |
Meeting-of-BJP-workers-concluded-at-the-district-office |
भाजपा कार्यकर्ताओं की जिला कार्यालय में बैठक संपन्न - Meeting of BJP workers concluded at the district office
जालौर ( 8 सितंबर 2024 ) JALORE NEWS भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा नगर मंडल जालौर की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
सदस्यता अभियान मंडल संयोजक व नगर महामंत्री दिनेश महावर ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा नगर मंडल जालौर की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में सदस्यता अभियान जिला प्रभारी व चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के नाते जिला महामंत्री हरीश राणावत उपस्थित थे।वही अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथि के नाते नगर परिषद उपसभापति अंबालाल व्यास वरिष्ठ नेता मंगल सिंह सिराणा उम्मेदाबाद मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह बगेड़िया ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी उपस्थित थे।
बैठक का संचालन जिला कार्यालय मंत्री व सदस्यता अभियान जिला सह संयोजक डिंपल सिंह ने किया।
बैठक में सोशल मीडिया विभाग सहसंयोजक चंद्रकांत सुंदेशा जिला प्रवक्ता मुकेश राजपुरोहित नगर मंडल संयोजक संजय बोराणा पूर्व नगर अध्यक्ष छगन दास रामावत ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी आईटी जिला सहसंयोजक अचल सिंह परिहार ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष जोगेश सेन नगर महामंत्री अरविंद गर्ग नगर उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान अमन मेहता नगर मंत्री गीता बारोट हीराराम देवासी पार्षद दिनेश बारोट रमेश बारूपाल धीरज सुंदेशा सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सदस्यता अभियान जिला प्रभारी व चौहटन विधायक आदुराम मेघवाल ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान 2024 को कार्यकर्ता उत्सव के रूप में चला रहे हैं। जिस प्रकार से 2 सितंबर को देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने पुनः भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता ली उसके बाद कार्यकर्ताओं व आम लोगों में सदस्यता अभियान को लेकर जागरूकता देखने को मिली है। कार्यकर्ता अलग-अलग टोली बनाकर अभियान से जुड़ रहे हैं साथ ही प्रवासी भी इस अभियान से ऑनलाइन रूप से जुड़ रहे हैं। आज विश्व में पुनः सबसे बड़ा राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी बनने जा रहा है। जिसमें सबसे अधिक सदस्य हैं। कार्यकर्ता संगठन के रीड की हड्डी होता है। संगठन कार्यकर्ताओं के दम पर ही चलता है।
नगर परिषद उपसभापति अंबालाल व्यास ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसमें कब किसको अवसर मिल जाए यह कहा नही जाता। भाजपा में कार्यकर्ता की कार्य कुशलता को देखा जाता है।
नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि सदस्यता अभियान में जालौर नगर अच्छा प्रदर्शन करेगा साथ ही कार्यकर्ताओं में सदस्यता अभियान की ओर उत्साह है। सभी कार्यकर्ता अपने रेफरल कोड का उपयोग करते हुए अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बना रहे हैं। साथ ही बैठक में पधारे सभी महानुभाव पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें