शिक्षकों ने मुख्य सचेतक से की समस्याओं के समाधान की मांग - JALORE NEWS
![]() |
Courtesy-visit-by-Jalore-sub-branch |
जालोर उपशाखा ने की शिष्टाचार मुलाकात - Courtesy visit by Jalore sub-branch
जालोर ( 12 अक्टूबर 2024 ) JALORE NEWS राजस्थान विधानसभा मुख्य सचेतक और जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग से राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा जालौर के प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार बैठक के दौरान वार्ता कर शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक गर्ग के जालौर प्रवास के दौरान शनिवार को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा जालोर के अध्यक्ष कृष्णपालसिंह सामुजा के नेतृत्व में उपशाखा के शिक्षको ने वार्ता के दौरान एमडीएम राशि, कुक मानदेय, परिवीक्षा काल उपरांत शिक्षकों के स्थाईकरण, ग्रीष्मावकाश का वेतन और प्रथम नियुक्ति से सेवा प्रकरण सहित शहर के विभिन्न विद्यालयों में जल भराव की स्थिति को लेकर समस्याओं से अवगत कराया।
मुख्य सचेतक ने उचित समाधान का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य पूर्णता के लिए पाबंद करने की बात कही।
इस दौरान उपशाखा अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, संभाग संयुक्त मंत्री रेखा राठौड़, महिला मंत्री मीना परमार, सभाध्यक्ष चंदनसिंह चंपावत , वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणपतसिंह मंडलावत, भाग्यवंती परमार , करणसिंह, जयप्रकाश पणिया, रमेश राजपुरोहित, अभिषेक चारण, हितेश कुमार दवे, पुखराज, छैलसिंह भाटी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें