Diwali 2024: दो दिन मनाएंगे दीपावली, लक्ष्मी पूजन 31 को ही करना विशेष फलदायक
![]() |
Diwali-2024 |
Diwali 2024: दो दिन मनाएंगे दीपावली, लक्ष्मी पूजन 31 को ही करना विशेष फलदायक
जयपुर ( 19 अक्टूबर 2024 ) इस बार दो अमावस्या होने से दीपावली पर्व मनाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस बार दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जाए या 1 नवम्बर को, इस विषय में ज्योतिषी बताते हैं कि इस बार 31 अक्टूबर व 1 नवम्बर दो दिन अमावस्या होने से दीपावली दोनों ही दिन मनाई जाएगी, लेकिन लक्ष्मी पूजन एवं चौपड़ा पूजन 31 अक्टूबर को करना विशेष फलदायक रहेगा।
ज्योतिषी एवं वास्तुविद आचार्य प्रदीप दवे का कहना है कि इस बार कार्तिक अमावस्या 31 अक्टूबर को सायं 3.53 बजे से दूसरे दिन 1 नवम्बर को सायं 6.17 तक रहेगी। इसके पश्चात कार्तिक शुक्ला एकम् प्रतिपदा शुरू हो जाएगी। शास्त्रों के अनुसार लक्ष्मी पूजन एवं चौपड़ा पूजन के लिए अमावस्या का होना आवश्यक है।
इसलिए 31 अक्टूबर को सायं एवं रात्रि को लक्ष्मी पूजन तथा चौपड़ा पूजन करना शुभ रहेगा तथा 31 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर को दीपावली पर्व मनाना शुभ रहेगा। यदि 1 नवम्बर को लक्ष्मी पूजन किया जाता है, तो अमावस्या के स्थान पर एकम आ जाएगी, जो सही नहीं है, क्योंकि लक्ष्मी पूजन के लिए अमावस्या का होना आवश्यक है। इसलिए लक्ष्मी पूजन एवं चौपड़ा पूजन 31 अक्टूबर को विशेष फलदायक होगा।
धर्मसभा में भी 31 पर बनी सहमति
इधर, प्रदेश में दीपावली की तारीख को लेकर चल रहे विवाद के बीच केन्द्रीय संस्कृत विवि में अखिल भारतीय विद्वत परिषद ने धर्मसभा आयोजित की, जिसमें 31 अक्टूबर को दीपावली त्योहार मनाने के बारे में राय दी है।
क्यों मनाई जाएगी दो दिन दीपावली
इस बार कार्तिक अमावस्या दो दिन है एवं दोनों प्रदोष व्यापिनी है अर्थात कार्तिक अमावस्या 31 अक्टूबर को सायं 3.53 बजे से शुरू होकर दूसरे दिन 1 नवम्बर को सायं 6.17 बजे तक रहेगी। इसलिए दीपावली पर्व 31 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर को दोनों दिन मनाया जाएगा। 31 अक्टूबर 2024 को लक्ष्मी पूजन एवं चौपड़ा पूजन के श्रेष्ठ मुहूर्त शुभ वेला सायं 4.30 से 5.52, गोधुली प्रदोष वेला सायं 5.28 से 8.16, वृषभ लग्न सायं 6.44 से 8.40, लाभ वेला रात्रि 12 से 1.30 एवं सिंह लग्न रात्रि 1.11 से 03.27 तक श्रेष्ठ हैं।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें