भाजपा अजमेर देहात में 11 से 15 अक्तूबर तक चलेगा सघन सदस्य अभियान की मुहिम - JALORE NEWS
![]() |
Intensive-membership-drive-will-be-conducted-in-BJP-Ajmer-Rural-from-11th-to-15th-October |
भाजपा अजमेर देहात में 11 से 15 अक्तूबर तक चलेगा सघन सदस्य अभियान की मुहिम - JALORE NEWS
ब्यावर ( 11 अक्तूबर 2024 ) भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात का सघन महासम्पर्क सदस्यता अभियान 11 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ।
आज सघन सदस्यता महासम्पर्क अभियान की शुरुआत करते हुए अजमेर देहात ज़िलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने जन-जन को जोड़ते हेतु ब्यावर में अजमेर रोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर और कचौरी की दुकान पर उपस्थित सभी आमजन को बीजेपी का सदस्य बनाया तथा कचौरियां भी बनाई।
इसके बाद जिलाध्यक्ष भूतड़ा ने केकड़ी प्रवास जाने के दौरान मसूदा विधानसभा के खरवा, लामाना और नसीराबाद विधानसभा के मांगलियावास में भाजपा सदस्य बनाए। इसके बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी के सानिध्य में नसीराबाद शहर व बाईपास पर और सरवाड़ में बड़ी संख्या में लोगों व महिलाओं को भाजपा सदस्य बनाया।
जिला संयोजक जितेन्द्र ठठेरा ने बताया कि 11 से 15 अक्तूबर तक चलने वाले सक्रिय सघन सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश नेतृत्व के अनुसार अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने जिले व मंडलों के संयोजक, सहसंयोजक, प्रभारियों व पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सघन महासम्पर्क सदस्यता अभियान के दौरान हमारा प्रयास होना चाहिए कि समाज के हर जाति वर्ग व क्षेत्र के लोग पार्टी के सदस्य बनें। इसके लिए पार्टी संगठन की योजनानुसार 15 अक्तूबर तक अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का कार्य हमें करना होगा। जहां आमजन होगा, तो वही जाकर उनको सदस्य बनाने हैं।
इस दौरान साथ में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चेतन गोयर, रवि चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष अध्यक्ष गोलू पहलवान, महेश मेहरा सहित भाजपा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें