नौ कुण्डीय गौपुष्टि महायज्ञ में उमड़ा जन सेलाब , गौ पूजन, गौ परिक्रमा में दिखा आस्था का नजारा - BHINMAL NEWS
![]() |
A-scene-of-faith-was-seen-in-cow-worship-and-cow-circumambulation |
नौ कुण्डीय गौपुष्टि महायज्ञ में उमड़ा जन सेलाब , गौ पूजन, गौ परिक्रमा में दिखा आस्था का नजारा - BHINMAL NEWS
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
भीनमाल ( 9 नवंबर 2024 ) BHINMAL NEWS शहर के गायत्री गौशाला में गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम में मनाया गया। गौ भक्तों ने विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किये ।
इस अवसर पर शान्तिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि हरिकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि गौमाता की महिमा अपरंपार है। मनुष्य अगर जीवन में गौमाता को स्थान देने का संकल्प कर ले तो वह संकट से बच सकता है। मनुष्य को चाहिए कि वह गाय को मंदिरों और घरों में स्थान दे, क्योंकि गौमाता मोक्ष दिलाती है।
गाय की महिमा को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। मनुष्य अगर गौमाता को महत्व देना सीख ले तो गौमाता उqनके दुख दूर कर देती है। गाय हमारे जीवन से जु़ड़ी है। उसके दूध से लेकर मूत्र तक का उपयोग किया जा रहा है। महेश व्यास ने कहा कि गोपाष्टमी के दिन गाय का पूजन करके उनका संरक्षण करने से मनुष्य को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। जिस घर में गौपालन किया जाता है, उस घर के लोग संस्कारी और सुखी होते हैं। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि गाय के दूध में सारे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। मीरा जहर पीकर जीवित बच गई, क्योंकि वे पंचगव्य का सेवन करती थीं। लेकिन कृष्ण को पाने के लिए आज लोगों में मीरा जैसी भावना ही नहीं बची।
आर्य समाज हरिद्वार के प्रतिनिधि दयाशंकर ने कहा कि वेद ही सृष्टि का मूल हैं, वेद में ही विज्ञान समाया हुआ हैं। वेद ईश्वरीय वाणी हैं, जिसे आज का विज्ञान भी स्वीकारता हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब हम देश भक्त और संस्कारवान पीढ़ी चाहते हैं तो उनमें संस्कारों का बीजारोपण शिशु के गर्भस्थ रहते ही कर देना चाहिए।इस मौके पर गौपूजन, गौ परिक्रमा, नौ कुण्डीय गौपुष्टि यज्ञ कर वैदिक मंत्रोच्चार पूर्वक आहुतियां देकर सर्वत्र सुख समृद्धि की कामना की गई।
इस अवसर पर गायत्री गौशाला के अध्यक्ष दिलीप सोनी, कोलचन्द सोनी, राणमल शर्मा, जोगाराम पटेल, कन्हैयालाल खंडेलवाल, जसराज सुथार, जेठाराम माली, नारायणलाल जांगिड़, संदीप देसाई, नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी, नरेश सोनी, भरतकुमार शर्मा, अन्नतप्रसाद वैष्णव, राजेशकुमार सोनी, नैनाराम चौहान, रमेशचंद्र अग्रवाल, पूर्णा सोनी, हेमन्त, मुकेश सोलंकी सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिजन उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें