आहोर में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी परिजनों पर भी हमला - AAHORE NEWS
![]() |
Attempt-to-rape-a-minor-in-Ahor-accused-s-family-members-also-attacked |
आहोर में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी परिजनों पर भी हमला - AAHORE NEWS
पत्रकार अमृत सिंह रावणा राजपूत आहोर के अनुसार
आहोर ( 8 नवंबर 2024 ) आहोर उपखण्ड 4 नवंबर को लड़की के घुसकर पड़ोसी ने रेप की कोशिश की। जिसको लेकर सुत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार लड़की घायल हो गई। जिसको शुक्रवार को परिजन कलेक्टर से मिले और लड़की का जनरल अस्पताल में इलाज करने की मांग की। मामला आहोर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। शुक्रवार को परिजन जालोर जिला कलेक्टर प्रदीप गवांडे से मिले
उन्होंने बताया कि चार नवंबर को पड़ोसी ने घर में घुसकर लड़की से रेप की कोशिश की थी। इस दौरान उसके के साथ मारपीट की। पीड़िता की मां ने आहोर थाने में 5नवंबर को मामला दर्ज कराया। बताया कि 4नवंबर को घर में बेटी काम कर रही थी।इस दौरान पड़ोसी घर में घुसा और गेट बंद कर लिया। उसने लड़की के साथ रेप की कोशिश की। लड़की के कपड़े फाड़ दिए। लड़की जोर से चिल्लाई,तो पास ही घर के पीछे काम कर रहे भाई-बहन मां दौड़ कर पहुंचे।तो देखा कि लड़की जमीन पर पड़ी थी। आरोपी उसके साथ रेप की कोशिश कर रहा था। परिजन को देख आरोपी भाग गया।
बाद में परिवार के लोग शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो पड़ोसी और उसके परिवार ने पीड़ित और उसकी मां पर हमला कर दिया। इसमें पीड़िता बेहोश हो गई। लड़की को एम्बुलेंस से आहोर अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे जालोर रेफर कर दिया गया।चार दिन से लड़की का इलाज जारी है। पीड़िता खाना नहीं खा पा रही है। अस्पताल में डॉक्टर ने बिना जांच किए ठीक होने का हवाला दिया और अस्पताल से छुट्टी दे दी। शुक्रवार को पुलिस ने 164 में न्यायालय में बयान दर्ज कराए।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें