पांच कुंडिय महायज्ञ के साथ मनाया वार्षिकोसत्व - BHINMAL NEWS
Celebrated-anniversary-with-five-Kundiya-Maha-Yagya |
पांच कुंडिय महायज्ञ के साथ मनाया वार्षिकोसत्व - BHINMAL NEWS
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
भीनमाल ( 21 नवंबर 2024 ) BHINMAL NEWS शहर के गायत्री शक्तिपीठ में 39 वां वार्षिकोसत्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।
इस मौके पर मन्दिर के शिखर पर वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई एवं वैदिक मंत्रोच्चार पूर्वक पांच कुंडिय गायत्री महायज्ञ में आहुतियां देकर सभी के खुशहाली व समृद्धि की कामना की। महेश व्यास ने कहा कि गायत्री शक्तिपीठ नैतिक, सामाजिक और आध्यत्मिक चेतना व रचनात्मक गतिविधियों का केंद्र बने इसके लिए हम सभी को सार्थक प्रयास करना चाहिए। पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए, तभी सर्वे भवन्तु सुखिन का मार्ग प्रशस्त होगा। राणमल शर्मा ने गायत्री शक्तिपीठ की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मन्दिर में गर्भोसत्व संस्कार, अन्नप्रशान संस्कार, विद्यारंभ जैसे कार्यक्रम समय समय पर आयोजित कर संस्कारों का बीजारोपण कर रहा हैं। आध्यत्मिक उन्नति के लिए धन की जरूरत नहीं अलबत्ता मन, वचन व कर्म की जरूरत हैं। संस्कार अनगढ़ मानव को महामानव बना लेते हैं। इसलिए सभी को संस्कारों के महत्व को समझकर इस दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए।
मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर जसराज सुथार, बंशीधर राठी, मोतीलाल सोलंकी, जोगाराम पटेल, हीरालाल सोलंकी, कोलचंद सोनी, जेठाराम माली, दिलीप सोनी, ओमप्रकाश माहेश्वरी, गुमानसिंह पुर, नरपतसिंह आर्य, विक्रमसिंह आर्य, करणसिंह सेवड़ी, नानसिंह राव, रेखा जीनगर, मंजू सोनगरा, अर्जुनसिंह राव, आसूसिंह राव, शंकरलाल सोलंकी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें