समर्पण सेवा संस्थान सांचौर के द्वारा मनाया संविधान दिवस - SANCHORE NEWS
![]() |
Constitution-Day-celebrated-by-Samarpan-Seva-Sansthan-Sanchore |
समर्पण सेवा संस्थान सांचौर के द्वारा मनाया संविधान दिवस - SANCHORE NEWS
सांचौर ( 26 नवंबर 2024 ) SANCHORE NEWS राजकीय देवनारायण आदर्श बालिका छात्रावास में आज 26 नवंबर को समर्पण सेवा संस्थान सांचौर द्वारा संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्था अध्यक्ष उर्मिला दर्जी ने छात्राओं को बताया कि संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया भारत का संविधान देश का मौलिक कानून हैं जो हमारी शासन व्यवस्था की आधारभूत संरचना एवं सिद्धान्तों का मार्गदर्शन करता है। भारतीय संविधान सभा का चुनाव भारतीय संविधान रचना के लिए किया गया था। संविधान सभा में 389 सदस्य थे।भारत के विभाजन के बाद कुल सदस्य संख्या 299 रह गए। इनमें 229 चुनें हुए ओर 70 मनोनीत सदस्य थे। इसके अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद थे। संविधान का प्रारुप सात सदस्यों ने तैयार किया था। इनमें डॉ.बीआर अंबेडकर अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यार,एन.गोपालस्वामी,केएम.मुशी, मोहम्मद सादुल्ला,बीएल मित्तर ओर डीपी खेतान शामिल थे। इसके अध्यक्ष डॉ.बीआर अम्बेडकर थे।
26 नवंबर की तिथि को हर वर्ष संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत देश के यशश्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी ने डॉ.भीमराव आंबेडकर जी की 125वी जयंती के अवसर पर 2015 में की थी।
इस कार्यक्रम के अवसर पर उर्मिला दर्जी, निरमा कुमारी, कांता देवी,गुटुदेवी, दिवाली देवी सहित छात्राये उपस्थित रहीं।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें