बागरा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महाराष्ट्र में पचंड जीत पर पटाखे फोड़ व मिठाई खिलाकर मनाई खुशियां - JALORE NEWS
![]() |
In-Bagra-BJP-workers-celebrated-the-victory-of-Panchd-in-Maharashtra-by-bursting-crackers-and-distributing-sweets |
बागरा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महाराष्ट्र में पचंड जीत पर पटाखे फोड़ व मिठाई खिलाकर मनाई खुशियां - JALORE NEWS
पत्रकार बगसिंह राजपुरोहित बागरा
बागरा ( 24 नवंबर 2024 ) बागरा में रविवार को बस स्टैंड पर स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा ग्रामीण मण्डल बागरा के अध्यक्ष जवानमल सुथार के नेतृत्व में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन करते हुए पचंड बहुमत लाने तथा उत्तरप्रदेश, राजस्थान,आसाम,बिहार सहित अन्य राज्यों के उपचुनाव में पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारी जीत दिलाने पर महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों कि जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा प्रचंड जीत को लेकर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई खुशियां।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जवानमल सुथार ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और चौमुखी विकास से प्रभावित होकर जनता ने अपना निर्णय भाजपा के पक्ष में दिया है।
मिडिया प्रभारी बगसिंह राजपुरोहित बागरा ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया है तथा उत्तरप्रदेश, राजस्थान, आसाम और बिहार में हुए उपचुनावों में पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कि क्योंकि जनता को भारतीय जनता पार्टी और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पुरा विश्वास है यह लोकतंत्र कि जीत है। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रत्येक मास के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले कार्यक्रम मन कि बात के 115 वें संस्करण को भी सुना।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष जवानमल सुथार, मिडिया प्रभारी एवं शक्ति केन्द्र संयोजक बगसिंह राजपुरोहित बागरा,एस टी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार राणा, भाजयुमो मंडल मंत्री कालुराम घांची, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमरावखां धाणसा,एस टी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हिमताराम भील, किसान मोर्चा मंडल मंत्री जोरसिंह राजपुरोहित बागरा , पार्टी कार्यकर्ता नैनसिंह राजपुरोहित, मोडाराम लौहार,हडमतसिंह राजपुरोहित,संतोषकुमारी राजपुरोहित,लोकेश कुमार सुथार ,मोन्टु सेन, चुन्नीलाल राजपुरोहित आदि मौजूद थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें