अजय चौहान बने राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन, जिला जालोर के जिलाध्यक्ष - JALORE NEWS
District-President-of-Anti-Corruption-Organization-District-Jalore |
अजय चौहान बने राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन, जिला जालोर के जिलाध्यक्ष - JALORE NEWS
जालोर ( 2 दिसंबर 2024 ) JALORE NEWS राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन ने समाज में सुधार और जागरूकता के अपने उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए अजय चौहान को जालोर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की घोषणा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीणा, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष धनपाल मीना, और उत्तराखंड प्रभारी जितन अग्रवाल की अनुशंसा पर की गई।
अजय चौहान ने जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करते हुए समाज में व्याप्त नशाखोरी, मृत्यु भोज और अन्य सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से आम जनता को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि हर व्यक्ति समाज में सकारात्मक योगदान दे सके।
संगठन के उद्देश्यों के बारे में बात करते हुए अजय चौहान ने कहा कि यह मंच लोगों को उनके अधिकार दिलाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सहयोग प्रदान करने का कार्य करेगा। इसके साथ ही, संगठन समाज में नई दिशा देने और युवा पीढ़ी को जागरूक बनाने के लिए अभियान चलाएगा।
संगठन द्वारा अजय चौहान को यह जिम्मेदारी देने पर उन्होंने आभार व्यक्त किया और कहा कि वह इस विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें