जालोर प्रांत ने क्षत्रिय युवक संघ का स्थापना दिवस डुडसी में मनाया - JALORE NEWS
![]() |
Jalore-province-celebrated-the-foundation-day-of-Kshatriya-Yuvak-Sangh-in-Dudsi |
जालोर प्रांत ने क्षत्रिय युवक संघ का स्थापना दिवस डुडसी में मनाया - JALORE NEWS
जालौर ( 22 दिसंबर 2024 ) JALORE NEWS श्री क्षत्रिय युवक संघ का स्थापना दिवस 22 दिसम्बर 2024 रविवार को समारोह पूर्वक बायोसा माताजी मन्दिर प्रांगण डुडसी में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना से हुआ। स्वयंसेविकाओं ने प्रार्थना " कुल में प्रभु जन्म दिया तो" करवाई। राजेन्द्र सिंह भँवरानी ने सहगीत "आओ जरा से बैठकर...!"
गाया तथा अमर सिंह ऊण ने नववर्ष संदेश का पठन किया। प्रांत प्रमुख खुमान सिंह दुदिया ने कहा कि हमें संघ से जुड़कर शाखा व शिविरों में अपने बालक- बालिकाओं को भेजकर सामूहिक संस्कारमयी कर्म प्रणाली द्वारा सतोगुणीय वृत्तियों का विकास करना चाहिए। पूज्य श्री तनसिंह जी ने संघ की स्थापना कर समाज को नई दिशा प्रदान की है जिस पर चलकर ही संसार को दिशा प्रदान की जा सकती है। दीप सिंह डुडसी, राजेन्द्र सिंह आकोली, भैरू सिंह डुडसी, गोविन्द सिंह रटूंजा, रूप सिंह नया नारणावास ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन अमर सिंह चाँदणा ने किया। कार्यक्रम में मदन सिंह थुंबा, डुडसी, मूल सिंह पांचोटा,पुर्व बिडिओ डुगरसिंह आकोली जगतावर सिंह चांदणा, श्रवण सिंह डुडसी, झुंझार सिंह डुडसी, अभय सिंह डुडसी, पूरण सिंह डुडसी, देवी सिंह ऊखरडा, रूपसिंह नारनावास,मांगसिंह डुडसी बाबुसिंह डुडसी, पूरण सिंह आकोली, मोहन सिंह डुडसी, सुरेन्द्र सिंह सवणा, ऊम सिंह डुडसी सहित आस- पास के गाँवों से स्वयंसेवक व सेविकाएँ एवं समाज बंधू उपस्थित रहें...!
---------------------------------------------
एक तिहाई हिस्से की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन सुनीं आवाज क्या बोले जाने - JALORE NEWS : निचे दिए गए लिंक पर क्लीक करे देखिए वीडियो - 👇👇https://youtu.be/5XdVPR7ele8?feature=shared
👆👆
ऐसी ही अनेक खबर देखने और सुनने के लिए जालोर न्यूज़ को ज्यादा से ज्यादा लाइक शेयर कमेन्ट ओर शेयर जरुर करें धन्यवाद
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें