भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिवस - JALORE NEWS
![]() |
Youth-donated-blood-in-blood-donation-camp |
जन्मदिवस के उपलक्ष में जरूरतमंदों को बांटे कम्बल - स्वेटर - Blankets and sweaters distributed to the needy on the occasion of birthday
जालौर ( 15 दिसंबर 2024 ) भारतीय जनता पार्टी जिला जालोर द्वारा आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली के नेतृत्व में विभिन्न सेवा कार्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन सांचौर में किया गया।
जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव द्वारा कच्ची बस्ती एवं झुग्गी झोपड़ियों में जरूरतमंदों को कंबल और स्वेटर वितरण कर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा प्रदेश में पिछले 1 वर्षों में हजारों जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारम्भ किया गया है।
वर्तमान सरकार द्वारा युवाओं के लिए राइजिंग राजस्थान का बहुत ही महत्वपूर्ण आयोजन किया गया जिसके कारण आने वाले समय में राजस्थान में लाखों लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।
जिला मिडिया संयोजक भावेश सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर पूरे जिले में सेवा कार्यों को किया जा रहा है जिसके तहत सांचौर में भी गरीबों को कंबल स्वेटर वितरण फल वितरण एवं सांचौर बी लाल बल्ड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं में बढ़चढकर रक्तदान किया।
इस आयोजन में जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, जिला मिडिया भावेश सोनी, मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सरवाना, मंडल महामंत्री मांगीलाल दर्जी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सायब खा, मोड़सिंह डभाल, गोविंद राजपुरोहित, दुर्गाराम बेनीवाल, मोडाराम बुनकर, भीखाराम विश्नोई, भरत जीनगर,
अमराराम देवासी, देवराज चौधरी, घेवरचंद सोनी, दिलीप खोरवाल, नरसीराम चौधरी, अमराराम चौधरी, राजेश सेन, भीखसिंह राव, चेनाराम चौधरी, हुकमाराम प्रजापत, मगाराम जाखड़ ओमजी सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
------------++---------------
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें