भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने गौधाम पथमेड़ा में किया गौपूजन - BHINMAL NEWS
![]() |
BJP-District-President-Jasraj-Rajpurohit-worshipped-cows-at-Gaudham-Pathmedha |
भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने गौधाम पथमेड़ा में किया गौपूजन - BHINMAL NEWS
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
भीनमाल ( 29 जनवरी 2025 ) BHINMAL NEWS भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ने पथमेड़ा गौशाला में गौपूजन कर भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
कार्यक्रम में गौधाम पथमेड़ा में गौसेवक विठ्ठल कृष्ण द्वारा मंत्रोच्चार के साथ गौपूजन कराया गया । गौ पूजन के अवसर पर पाचं गाड़ी हरा चारा नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित एवं दो गाड़ी हराचारा पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली द्वारा देने की घोषणा की गई।
जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा संगठन को और मजबूत कर एवं सभी कार्यकताओं को साथ लेकर जिले की जनता के विकास और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड विजय के साथ इतिहास बनाएगी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित को शुभकामनाएं प्रेषित कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के नेतृत्व में भाजपा संगठित होकर प्रदेश में नवीन उपलब्धियां प्राप्त करेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, जिला उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह झाब, भाजपा वरिष्ठ नेता माधुसिंह धांसेडी, जिला मंत्री इंद्रसिंह राणावत, प्रवीणकुमार माली, मंडल अध्यक्ष हजारीमल पुरोहित सीलू, अर्जुनसिंह सरवाना, सांवलाराम माली, टिकमसिंह राणावत, महेंद्र सोलंकी, प्रवीण दवे, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव, गोविंद राजपुरोहित, प्रताप पुरोहित, भाखराराम विश्नोई, दलपतसिंह रणोदर, गजेन्द्र सिंह कारोला, अमराराम देवासी डबाल, सज्जनसिंह गुंदाऊ, बाबूनाथ गुदाऊं,
दुर्गाराम चौधरी, किशोर सांखला, रतन खिलेरी, सांवलाराम देवासी, डूंगराराम, मांगीलाल दर्जी, भवानी सिंह चौहान, ईश्वरलाल मोदी, ललित राजपुरोहित, भूपाराम पुरोहित, मोहन लाल पुरोहित, दिनेश राजपुरोहित, गणपत पुरोहित, अमृत राजपुरोहित, भीखाराम विश्नोई, विक्रम सिंह ईरानी, जनक सिंह, विक्रम गवारिया, भूराराम पुरोहित, शैतानसिंह राव, सोहनलाल खत्री, नरसीराम सुथार, चेलाराम चौधरी, चेनाराम चौधरी, गेनाराम चौधरी, पुष्कांत मेघवाल, सुरेश वोरा, छगनलाल चौधरी, अर्जुनसिंह आमली, सहित जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें