Jalore News
हॉकी के गौरव को जिले में पुनः स्थापित कर आगे बढ़ाएंगे - गोविंदला - JALORE NEWS
![]() |
We-will-re-establish-the-pride-of-hockey-in-the-district-and-take-it-forward-Govindla |
हॉकी के गौरव को जिले में पुनः स्थापित कर आगे बढ़ाएंगे - गोविंदला - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालोर ( 19 जनवरी 2025 ) JALORE NEWS लाल सिंह गोविंदला ने हॉकी जालोर के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर ए जी एम को सम्बोधित करते हुए अध्यक्षीय उद्बोधन में विचार रखते हुए कहा की हॉकी हमारे देश का राष्ट्रीय खेल हैं
जालोर जिले में हॉकी खेल के गौरव को आगे ले जाने के लिए खेल मैदानों की व्यवस्था खिलाडियों के लिए खेल सामग्री विभिन्न स्तर की हॉकी प्रतियोगिता विशेषकर बालिकाओं को हरसंभव खेलों में आगे बढ़ाने तथा हॉकी के आलावा खेलों के हर क्षेत्र में आवश्यक सुविधाएँ मुहैया करवाने की हरसंभव हॉकी जालोर के पदाधिकारियों को साथ लेकर मदद करूँगा
|
हॉकी जालोर की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन रविवार को वतन रिसोर्ट बिशनगढ़ में हॉकी जालोर के लाल सिंह गोविंदला की अध्यक्षता तथा हॉकी राजस्थान के पर्यवेक्षक रंजी स्मिथ जालोर जिला ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक नाथू सोलंकी के पर्यवेक्षण में आयोजित की गई समस्त एजेंडा में लिए गए प्रस्तावों को पारित करवाने के पश्चात आगामी चार वर्षों की अवधि 2025-2029 के लिए चुनाव अधिकारी सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी प्रभुदान राव ने बताया की स्पोर्ट्स एक्ट 2005 के तहत हॉकी जालोर के चुनाव आयोजित करवाने के लिए 2 से 7 जनवरी तक नामांकन फॉर्म जमा करवाने 9 जनवरी को प्राप्त नामांकन फॉर्मो की जाँच कर संशोधित सूची जारी की गई 10 से 14 जनवरी तक नाम
वापसी तक किसी ने भी नाम वापिस नहीं लिया 15 जनवरी को अंतिम सूची जारी की गई सभी पदों पर एकल प्रक्रिया में ही नामांकन प्राप्त हुए सभी पदों पर नामांकन वैध पाए जाने पर रविवार 19 जनवरी को मुख्य संरक्षक प्रहलाद गर्ग संरक्षक हिरा लाल चौधरी अध्यक्ष लाल सिंह गोविंदला चेयरमैन गणपत सिंह धानपुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णकांत जेथलिया उपाध्यक्ष के पदों पर जीतेन्द्र सिंह सांखला भागीरथ गर्ग भंवराराम संत दौलाराम रांगी श्रीमती प्रभावती ईन्दा सचिव पद पर मदन सिंह राठौड़ संयुक्त सचिव के पदों पर मून सिंह राठौड़ श्रीमती सूरज गर्ग राजेंद्र कुमार भट्ट रमेश कुमार श्रीमती रेणू कंवर कोषाध्यक्ष के पद पर लाल सिंह सांखला कार्यकारिणी के पदों पर दीप सिंह दौलाराम भाटी धर्मवीर भारती हिदा राम शैलेन्द्र सिंह सांखला तथा राष्ट्रीय खेलनीति 2011 की अनुपालना के अंतर्गत स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ़ ऑउटस्टेंडिंग मैरिट के अंतर्गत हिम्मत सिंह सोलंकी सुश्री विशाखा भट्नागर एथलीट कमीशन में राहुल कुमार देवासी श्रीमती यामिनी चौहान को निर्विरोध घोषित किया |
प्रदीप कुमार भट्ट कानाराम परमार ओमप्रकाश गर्ग को आयोजन समिति एडवोकेट सतपाल को विधि सलाहकार जीवन सिंह शिवलाल मेघवाल दिनेश प्रजापत हनवंत सिंह चारण विकास एवम मदन सिंह बरणा मुनिराज सिंह मनोहर राणा रघुवीर सिंह बराड़ जोगाराम मीणा प्रकाश भटनागर को परामर्शदाता समिति में लिया गया |
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
Via
Jalore News
एक टिप्पणी भेजें